झारखण्ड आजीविका संवर्धन हुनर अभियान | Aajivika Samvardhan Hunar Abhiyan

Aajivika  Samvardhan Hunar Abhiyan Online | झारखण्ड आजीविका संवर्धन हुनर अभियान ऑनलाइन आवेदन | आजीविका संवर्धन हुनर अभियान एप्लीकेशन फॉर्म | ASHA Yojana In Hindi



झारखंड सरकार द्वारा  महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए झारखंड आजीविका संवर्धन हुनर अभियान का शुभारम्भ किया गया है| झारखंड सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नई नई योजनाएं आरंभ करती रहती है, यह एक ऐसी ही योजना है| आज हम आपको इस लेख के माध्यम से झारखंड आजीविका संवर्धन हुनर अभियान से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे तो अंत तक हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहे|

Aajivika Samvardhan Hunar Abhiyan

झारखंड आजीविका संवर्धन हुनर अभियान झारखंड की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आरंभ किया गया है। इस अभियान के माध्यम से झारखंड की महिलाओं को कृषि आधारित आजीविका, पशुपालन, वनोपज संग्रहण, उद्यमिता समेत स्थानीय संसाधनों से जुड़े स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे| झारखंड आजीविका संवर्धन हुनर अभियान के माध्यम से राज्य की 17 लाख ग्रामीण महिलाओं को जोड़ा जाएगा|

झारखंड में कई सारी ऐसी महिलाएं थी जो अपना घर का खर्च चलाने के लिए सड़क पर हड़िया दारु बेच ती थी, महिलाएं यह काम मजबूरी में करती है| यह योजना हड़िया दारु बेचने वाली महिलाओं के लिए ही चलाई जा रही है| मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने कहा कि अब कोई भी महिला सड़क पर हड़िया दारू बेचती हुई नहीं दिखाई देगी| क्योंकि सरकार द्वारा अब हरिया दारु बेचने वाली महिलाओं को आजीविका से झारखंड आजीविका संवर्धन हुनर अभियान के माध्यम से जोड़ा जाएगा| इस योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार तथा स्व रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे|



Jharkhand ASHA Yojana का उद्देश्य

ASHA Yojana का मुख्य उद्देश्य हड़िया दारु बेचने वाली महिलाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है| इस अभियान की वजह से अब झारखंड की महिलाओं को अपना घर चलाने के लिए हड़िया दारु बेचने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी| इस योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा तथा उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा|

झारखंड सरकार द्वारा Jharkhand Aajivika  Samvardhan Hunar Abhiyan के अंतर्गत 600 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है और मुख्यमंत्री जी ने स्वयं दुमका के मंडलों के बीच 150 करोड़ रुपए बांटे हैं| इस योजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार रोजगार देने में पूरी तरह से सक्षम है| प्रतिदिन 650000 लोगों को रोजगार दिया जाता है|

आजीविका संवर्धन हुनर योजना के लाभ

  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा
  • Aajivika  Samvardhan Hunar Abhiyan झारखंड की हड़िया दारू बेचने वाली महिलाओं के लिए आरंभ की गई है
  • इस योजना के माध्यम से हड़िया दारु बेचने वाली महिलाओं को रोजगार तथा स्व रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे
  • ASHA से झारखंड की महिलाओं को कृष आधारित आजीविका, पशुपालन, वनोपज संग्रहण, उद्यमिता समेत स्थानीय संसाधनों से जुड़े स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे
  • इस योजना के माध्यम से लगभग 17 लाख ग्रामीण परिवारों को जोड़ा जाएगा
  • अब झारखंड की महिलाओं का अपने घर का खर्च चलाने के लिए हड़िया दारु बेचने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी
  • झारखंड आजीविका संवर्धन हुनर योजना के माध्यम से झारखंड की महिलाओं को रोजगार तथा स्व रोजगार के अवसर मिलेंगे
  • इस योजना का बजट सरकार द्वारा 600 करोड़ रुपए का निर्धारित किया गया है
  • झारखंड आजीविका संवर्धन हुनर योजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाएगा



ASHA के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ



झारखंड आजीविका संवर्धन हुनर योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप झारखंड आजीविका संवर्धन हुनर योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी| अभी सरकार द्वारा इस योजना कि केवल घोषणा की गई है| जल्द ही झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया बताई जाएगी| जैसे ही झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया बताई जाएगी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे|




Leave a Comment