Apna Khata Rajasthan | राजस्थान अपना खाता ऑनलाइन | Apna Khata Rajasthan Online Check | राजस्थान E Dharti ऑनलाइन जमाबंदी | नकल भूलेख रिपोर्ट
राजस्थान सरकार के डिजिटलीकरण प्रक्रिया के चलते दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने अपना खाता राजस्थान पोर्टल का आरंभ किया है| आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Apna Khata Rajasthan से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं| तो दोस्तों यदि आप अपना खाता राजस्थान से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े|
Apna Khata Rajasthan
अपना खाता राजस्थान के माध्यम से राज्य के सभी लोग अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेजों का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आप खेती की जमाबंदी, खसरा नंबर, भूमि का नक्शा देख सकते हैं| अब राजस्थान के नागरिकों को भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी| वह घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भूमि से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं|
अपना खाता राजस्थान पोर्टल को ई धरती के नाम से भी जाना जाता है| इस पोर्टल के माध्यम से समय की बचत होगी तथा प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी| इस पोर्टल के माध्यम से यह भी पता लगाया जा सकता है कि किस व्यक्ति पर नाम पर कौन सा खसरा नंबर है या फिर किस भूमि का मालिक कौन है| अपना खाता राजस्थान द्वारा प्राप्त किए गए भूमि के दस्तावेजों को दिखाकर बैंक से लोन भी प्राप्त किया जा सकता है|
E Dharti Portal Rajasthan का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के लोगो को उनकी ज़मीन से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके उन्हें परवारखाने के चक्कर न लगाने पड़े और किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े| राज्य की इस नयी पहल से राज्य के सभी लोगो को काफी फायदा होगा| अब लोग कही से भी इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन अपनी ज़मीन का विवरण प्राप्त कर सकेंगे|
अपना खाता राजस्थान के लाभ
- इस अपना खाता पोर्टल के माध्यम से राजस्थान का कोई भी व्यक्ति अपना खसरा नंबर और अपना जमाबंदी नंबर पता कर सकता है |
- इस खाता खसरा नक़ल के लिए लोगो को पटवारखाने नहीं जाना पड़ेगा |
- राजस्थान खाता नक़ल ऑनलाइन करने के बाद समय की बचत होगी |
- राज्य के लोग अब घर बैठे अपना खाता पोर्टल पर अपना खाता नंबर डालकर भूमि का सारा रिकॉर्ड जैसे खसरा नक्शा ,खतौनी, जमाबंदी नकल और गिरधावरी रिपोर्ट आदि प्राप्त कर सकते है |
- राज्य के लोग इस सुविधा का लाभ राज्य के किसी भी कोने से ले सकते है |
राजस्थान अपना खाता जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखे
- सबसे पहले आवेदक को राजस्थान अपना खाता ऑनलाइन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपने सामने होम पेज खुल जायेगा|
- इस होम पेज पर आपको सबसे पहले जिला चुने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जिले को चुनना होगा|
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको तहसील का नाम चुनना होगा|
- तहसील का चयन करने के करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा|
- जिसमे आपको अपने गांव का नाम चुनना होगा|
- गांव का चयन करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा उस फॉर्म में आपको अपनी सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम ,पता आदि भरनी होंगी |
- फिर आपको नीचे नकल जारी करने के लिए विकल्प सेक्शन में जाकर विकल्प चुनना होगा |
- यहाँ आपको बटन होगा की आप जमाबंदी के लिए आवश्यक जानकारी क्या देना चाहते है आप खाता संख्या देना चाहते है या खसरा संख्या ,या फिर नाम से या USN से
- इसमें से आपको एक विकल्प चुन सकते है आप खाता संख्या भी चुन सकते है |
- सभी जानकारी भरने के बाद आप जमाबंदी नकल ऑनलाइन देख सकते है |
E Dharti लोगिन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अपना खाता राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा|
- होम पेज पर आपको e-mitra लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा|
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड तथा सत्यापन को दर्ज करना होगा|
- अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा|
- इस प्रकार आप e-mitra लॉगिन कर पाएंगे|
अपना खाता नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
- सबसे पहले आपको अपना खाता राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करे का विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा|
- इस पेज पर आपको आवेदन फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम , मोबाइल नंबर ,पिता का नाम ,पता , जिला , गांव आदि भरनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा|
मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा|
- अब आपको सर्च बॉक्स में अपना खाता राजस्थान दर्ज करना होगा|
- इसके पश्चात आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी|
- आपको इस सूची में सबसे ऊपर वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- अब आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा|
- इस प्रकार आप मोबाइल ऐप डाउनलोड कर पाएंगे|