उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर रोजगार अभियान 2020 | UP Atma Nirbhar Rojgar Abhiyan

Atma Nirbhar Rojgar Abhiyan | आत्‍मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान | आत्‍मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार योजना | आत्‍मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान | आत्‍मनिर्भर UP रोजगार अभियान | Aatma Nirbhar UP Rojgaar Abhiyaan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 26 जून 2020 को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान शुरू कर दिया है। इस सरकारी योजना का शुभारंभ पीएम, मुख्यमंत्री आवास पर CM योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए किया। आत्‍मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान एक तरह की रोजगार योजना है जिसको लॉन्च करने का मकसद राज्य में दूसरे क्षेत्रों से वापस आए राज्य के नागरिक और कोरोनावायरस के दौरान जिन भी लोगों की नौकरी छूट गई है उन्हे रोजगार उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार के अनुसार आत्‍मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार योजना से प्रदेश के लगभग सवा करोड़ (1.25 करोड़) लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

आत्‍मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अभियान का ही हिस्सा है जिसमें उत्तर प्रदेश को भी जोड़ा गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री UP के छह जिलों के ग्रामीणों के साथ बात भी करेंगे। सरकार का कहना है की राज्य में करीब 30 लाख प्रवासी श्रमिक अपने-अपने घर वापस लौट चुके हैं। जिनमें से 31 जिलों के 25,000 से भी अधिक प्रवासी श्रमिक अपने घर वापस आ चुके हैं। जिसमें 5 तेजी से उभरते हुए जिले भी शामिल हैं।

अगर देखा जाये तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2020 के तहत शुरू किया जा रहा यह आत्‍मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान पूरे देश की सबसे बड़ी रोजगार योजना है।



 Atma Nirbhar Rojgar Abhiyan

आपको बता दे की अभी तक उत्तर प्रदेश में करीब 30 लाख प्रवासी कामगार वापस आए हैं। राज्य के 31 जिलों में वापस लौटने वाले श्रमिकों-कामगारों की संख्या 25,000 से अधिक रही। इन सभी प्रवासी  मजदूरों ,श्रमिकों  को रोजगार प्रदान करने के लिए सरकार ने इस योजना को आरम्भ किया है। यूपी रोजगार अभियान 2020 के अंतर्गत एक साथ एक करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य होगा।  राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। यह इंडस्ट्री और अन्य संगठनों के साथ साझेदारी बनाते हुए भारत सरकार और यूपी सरकार के विस्तृत कार्यक्रमों का हिस्सा है।इस योजना के अंतर्गत  अन्य राज्यों से घर लौटे प्रवासी श्रमिक और कामगार के साथ साथ स्थानीय लोगो को भी लाभान्वित किया जायेगा।

आत्मनिर्भर रोजगार अभियान 2020 का उद्देश्य

आप सभी ओट जानते है कि कोई पूरा भारत देश कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है। इस कोरोना वायरस की वजह से देश के लोग डरे हुए है इस कोरोना वायरस किए संक्रमण को कम करने के लिए प्रधानमंत्री जी के द्वारा पूरे भारत देश में लॉक डाउन कर दिया है इस लॉक डाउन की वजह से बहुत से लोगो के पास कोई रोजगार नहीं है इस वजह से वह अपने घर वापस आ गए है पर घर आ कर उनके पास करने के लिए कोई रोजगार नहीं है उन्ही के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और पीएम मोदी के द्वारा आत्मनिर्भर रोजगार अभियान 2020 लॉन्च  किया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार उत्तर प्रदेश के 1 करोड़ लोगो को रोजगार उपलब्ध कराना। इसमें अन्य राज्यों से घर लौटे प्रवासी श्रमिक और कामगार के साथ साथ स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे।

Atma Nirbhar Rojgar Abhiyan मुख्य बिंदु

योजना के बिन्दु के बारे में
योजना का नाम आत्‍मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार योजना
योजना किसके लिए है / लाभार्थी प्रवासी और बेरोजगार लोग
लाभार्थी चयन प्रक्रिया लाभार्थी का चयन श्रम विभाग स्किल मैपिंग के जरिये करेगा
लॉन्च की तारीख 26 जून 2020
योजना का उद्देश्य / प्रकार प्रवासी मजदूरों, कामगारों और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना
किसने लॉन्च करी PM नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा




आत्‍मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान जरूरी शर्तें

आत्‍मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को निम्न्लिखित शर्तों का पालन करना जरूरी है:

  • इस योजना का लाभ लेने वाला नागरिक उसी राज्य का होना चाहिए जहां योजना क्रियान्वित है जैसे की वह उत्तर प्रदेश का नागरिक होना चाहिए।
  • व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना भी अनिवार्य है।
  • काम पाने वाले नागरिक को अपना निवास प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा जो यह पुष्टि करेगा की वह राज्य का नागरिक है या नहीं।
  • इस योजना में केवल 18 साल या इससे अधिक के लोग ही लाभ ले सकते हैं इससे कम आयु के व्यक्ति को काम नहीं दिया जाएगा।

Atma Nirbhar Rojgar Abhiyan की रूपरेखा

1) ऋण वितरण – 1.11 लाख नई इकाइयों को 3226 करोड़ का ऋण वितरण किया जाएगा।
2) नियुक्ति पत्र – 1.25 लाख कामगारों को निजी निर्माण कंपनियों से नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
3) आत्म निर्भर भारत पैकेज – 2.40 लाख इकाइयों को आत्मनिर्भर भारत के तहत 5,900 करोड़ रूपये का लोन वितरण किया जाएगा।
4) विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना – 5,000 कारीगरों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना व ओडीओपी के तहत किट का वितरण किया जाएगा।
5) संवाद प्रोग्राम – 6 जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा।




आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान 2020 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

उत्तर प्रदेश के जो प्रवासी मजदूर इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा रोजगार प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। क्योकि अभी इस योजना को हाल ही में आज 26 जून को  सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मौजूदगी में शुरू किया है। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान 2020 के तहत अभी आवेदन  की प्रक्रिया को आरम्भ नहीं किया है।  जैसे ही इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया जायेगा हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बता देंगे।  आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अन्य राज्यों से आये  प्रवासी मजदूर रोजगार पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सरकारी योजनाओं की ताज़ा खबरें – Sarkari Yojana Latest Updates के लिए हमारे वेबसाईट पर Regular विजिट करे और ज्यादा से ज्यादा लोगो को share करे.