बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना | Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana



Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana Apply | बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन | बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना मुआवजा राशि | बाढ़ राहत सहायता योजना लाभार्थी  सूची

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी के द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगो को राहत पहुंचाने के लिए की गयी है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के बाढ़ से प्रभावित हर परिवार को बिहार सरकार द्वारा 6000 रूपये की धनराशि मुहावजा के रूप में प्रदान की जाएगी। और साथ ही जिन लोगो के मकान, पशु, फसलों को नुक्सान हुआ है उस हिसाब से इस योजना  के तहत अलग से धनराशि सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएगी। प्यारे बिहार वासियो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रर्किया ,पात्रता ,दस्तावेज़ आदि प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े और योजना का लाभ उठाये।

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana

इस योजना के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा दिया जाने वाला मुहावज़े को सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा हस्तांतरित किये जायेगे। इस Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2021 के अंतर्गत बाढ़ में जो भी निराश्रित लोगो को हानि पहुंची है उनकी थोड़ी बहुत भरपाई होगी। और साथ ही जिनके पशु घर परिवार के किसी भी सदस्य को नुक्सान पहुंचा हो और साथ में जिनके पक्के और कच्चे मकान जान माल की हानि हुई है उसी के आधार पर मुआवजा प्रदान किया जायेगा।  भर राज्य के बाढ़ प्रभावित 10 जिले हैं– पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी , शिवहर ,सुपौल ,किशनगंज ,दरभंगा ,मुजफ्फरपुर ,गोपालगंज ,खगरिया ये ऐसे जिले है जहा पर बाढ़ का प्रकोप अधिक है।



बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना का उद्देश्य

बिहार राज्य के लगभग 10 जिले बाढ़ के कारण प्रभावित हुए है और उनको जीवन यापन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के लोगो की इस परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू किया है Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2021 के अंतर्गत राज्य के बाढ़ से प्रभावित लोगो के प्रति परिवार को 6000 रूपये की धनराशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान करना।  सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है  इस धनराशि के माध्यम से अपना जीवन यापन कर सकेंगे।  अगर बाढ़ के कारण आपके पशु या आपके किसी परिवार के सदस्य को या आपके घर को जान माल की हानि होती है तो राज्य सरकार द्वारा उसके लिए इस योजना के तहत  अलग राहत पैकेज प्रदान करना।

बाढ़ राहत सहायता योजना में सहायता

  • इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के बाढ़ प्रभावित परिवारों को ही मुहावजा प्रदान किया जायेगा।
  • राज्य के बाढ़ प्रभावित प्रति परिवारों को राज्य सरकार द्वारा 6000 रूपये का मुहावजा प्रदान किया जायेगा।
  • राज्य के जिन लोगो के मकान, पशु, फसलों को नुक्सान हुआ है और बाढ़ के कारण पक्के या कच्चे  घरों को अपनी जान और माल की हानि हुई है उस हिसाब से Bihar Badh Rahat Yojana के तहत अलग से राशि दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा जिन लोगो को मुहावजा प्रदान किया जायेगा उनकी एक सूची तैयार की जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना मुहावजा धनराशि

इस योजना के अंतर्गत राज्य के जिन लोगो को बाढ़ की वजह से जो जो नुकसान हुआ उस निसाब से राज्य के परिवारों को अलग अलग मुहावजा दिया जायेगा जिसकी पूरी जानकारी हमने नीचे दी हुई है।

  • बिहार बाढ़ प्रभावित परिवारों को ₹6000 का लाभ ।
  • 4 लाख मौत होने पर परिजनों को – 4 लाख
  • कपड़ा का नुकसान होने पर – 1800 रुपए
  • बर्तन के लिए -2000   रूपये
  • फसल के लिए -6800 रुपए प्रति हेक्टेयर
  • गाय , भैंस की छती होने पर -30000 प्रति
  • घोड़ा की छती पर – 25000 प्रति
  • भेड़ ,बकरी ,सूअर की छती पर -3000 प्रति
  • पक्का मकान , कच्चा मकान नुकसान पर – 95100
  • मुर्गी नुकसान पर  – अधिकतम ₹5000 देय होगा ।
  • पक्का मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर – 5200 रूपये
  • कच्चा मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर – 3200 रूपये
  • जानवर के शेड नुकसान होने पर – 2100 रूपये
  • झोपड़ी का पूर्ण नुकसान होने पर – 4100  रूपये

बिहार में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो का विवरण

वर्तमान में बिहार में 12 जिलों को बाढ़ग्रस्त घोषित किया गया है, जिसकी पूरी जानकारी हमने नीचे दी हुई है ।

  • 12 जिले
  • 101 ब्लॉक
  • 29 लाख 62 हजार कुल जनसंख्या प्रभावित
  • 50 लाख परिवार बाढ़ से प्रभावित



बाढ़ प्रभावित जिले

  • सीतामढ़ी
  • शिवहर
  • सुपौल
  • किशनगंज
  • दरभंगा
  • मुजफ्फरपुर
  • गोपालगंज
  • खगरिया
  • सरन
  • पूर्वी समस्तीपुर
  • पश्चिम समस्तीपुर
  • चंपारण

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana के दस्तावेज़ 

  • इस योजना के तहत आपका   जिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में घोषित होना चाहिए
  • आपका घर बाढ़ प्रभावित गाँव या पंचायत में होना चाहिए
  • आपका परिवार पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित होना चाहिए
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट विवरण
  • उम्मीदवार का विवरण

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना आवेदन कैसे करे ?

इस योजना के अंतर्गत राज्य के बाढ़ प्रभावित परिवार सरकार द्वारा मुहावजा प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है लोगो के लिए बाढ़राहत सहायता योजना 2021 में नाम जोड़ने के लिए शिविर लगाए जायेंगे जहां आपको जाना होगा और वहां कर्मचारियों द्वारा पूछा गया आपको सारा विवरण देना होगा जैसे नाम पता बैंक नंबर परिवारों की सदस्य्ता के बारे में पूछा जायेगा। इसके बाद सरकारी प्राधिकरण आपके डेटा को राज्य सरकार को साझा करेगा। पूरा डेटा सर्वेक्षण और पंजीकृत किया जाएगा। और पूरी सूची संबंधित विभागों को सौंप दी जाएगी। इसके बाद लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में सरकार द्वारा मुहावजा पहुंचाया जायेगा।




बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना लाभार्थी सूची

इस योजना के तहत बेहद ग्रस्त क्षेत्रों में शिविर लगाए जायेगे जहा पर बाढ़ ग्रस्त परिवारों की सम्पूर्ण जानकारी ली जाएगी सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद बाढ़ ग्रस्त परिवारों की सूची तैयार की जाएगी। जिन लोगो का नाम इस सूची के अंतर्गत आएगा उन परिवारों को सरकार द्वारा 6000 रूपये का मुहावजा प्रदान  किया जायेगा यह मुहावजा सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा। इस सूची के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगो का नाम इस सूची के अंतर्गत जोड़ा जायेगा।

सरकारी योजनाओं की ताज़ा खबरें – Sarkari Yojana Latest Updates के लिए हमारे वेबसाईट पर Regular विजिट करे और ज्यादा से ज्यादा लोगो को share करे.