Bihar Kanya Utthan Yojana | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन आवेदन

बिहार मुख्यमंत्री कन्या (बालिका) उत्थान योजना| |Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana In Bihar |मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Apply Online Form

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत श्री नितीश कुमार के द्वारा बिहार राज्य की लड़कियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने तथा प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ की गयी है  | इस योजना के अंन्तर्गत लड़कियों को 54100 रूपये की कुल धनराशि सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जायेगी | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में दी जाने वाली 54100 रूपये की धनराशि लड़कियों को उनके जन्म से लेकर स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने तक प्रदान की जायेगी | जो इछुक लाभार्थी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है वो मुख्य मंत्री कन्या उत्थान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है |

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2019

इस योजना के अंतर्गत बिहार की बालिकाओ को इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने पर सरकार द्वारा 10,000 रूपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जायेगी तथा स्नातक उत्तीर्ण करने पर 25000 रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना  के अंतर्गत 1.60 करोड लड़कियों को लाभ दिया जायेगा | योजना के तहत उन लड़कियों को लाभ मिलेगा जो अविवाहित होंगी योजना के ज़रिये एक परिवार की दो लड़कियों को ही लाभ दिया जायेगा |  बिहार कन्या उत्थान योजना  जुडी सभी जानकारी जेसे पंजीकरण ,आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता दस्तावेज़ आदि आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपके साथ साझा करेंगे |

संक्षिप्त टिप्पणी बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2019

योजना का नाम बिहार कन्या उत्थान योजना
द्वारा लॉन्च किया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
विभाग महिला कल्याण विभाग
आवेदन करने की तिथि शुरू करें अब उपलब्ध है
आवेदन करने की अंतिम तिथि  घोषित नहीं किया गया
लक्ष्य  छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए
लाभार्थी  राज्य की लड़कियां
स्कीम का प्रकार राज्य सरकार योजना
आवेदन का तरीका Online
सरकारी वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in/

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की किश्ते

इस योजना के तहत दी साकार द्वारा दी जाने वाली 54100 की कुल धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में कई किश्तों में बालिकाओ को प्रदान की जायेगी | बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2019-20 के अंतर्गत सबसे पहले लड़की के जन्म होने पर 2000 रूपये की धनराशि लड़की के माता पिता के बैंक अकाउंट में भेज दिए जायेगे इसके बाद लड़की का टीकाकरण होने पर 1000 रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी फिर लड़की के 1 वर्ष का होने पर 2000 रूपये दिए जायेगे इसके पश्चात बालिका को इंटर पास करने पर 10000 रूपये की धनराशि तथा स्नातक पास करने के बाद 25000 रूपये दिए जायेगे |

Parameter Amount
बालिका के जन्म होने पर 2000 रूपये
टीकाकरण होने पर 1000 रूपये
1 वर्ष का होने पर 2000 रूपये
इंटर पास करने पर 10,000 रूपये
स्नातक उत्तीर्ण करने पर 25,000 रूपये

सेनेटरी नेपकिन के लिए दी जाने वाली धनराशि

राज्य की सरकार कन्याओ को सेनेटरी नेपकिन के लिए 150 रूपये की धनराशि प्रदान करती थी लेकिन अब बिहार की सरकार ने इस धनराशि को दुगना कर दिया है बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सेनेटरी नेपकिन के लिए अब कन्याओ को 300 रूपये की सहायता प्रदान करेगी | बिहार  की सरकार द्वारा बालिकाओ को इस योजना के अंतर्गत यूनीफोर्म  दी जायेगी |



निफोर्म के लिए दी जाने वाली धनराशि

पहले बालिकाओ को यूनीफोर्म के लिए 1 से 2 वर्ष की आयु में 400 रूपये दिए जाते थे और 3 से 5 वर्ष की उम्र में 500 रूपये और 6 से 8 वर्ष की आयु में 700 रूपये  तथा 9 से 12 वर्ष की आयु में 1000 रूपये दिए जाते थे लेकिन अब राज्य सरकार ने यूनीफोर्म की धनराशि में बढ़ोत्तरी कर दी है अब 1 से 2 साल की उम्र में 600 रूपये और 3 से 5 साल की उम्र में 700 रूपये और 6 से 8 साल की उम्र में 1000 रूपये तथा 9 से 12 साल की उम्र में 1500 रूपये दिए जायेगे |

धनराशि का विवरण

सेनेटरी नेपकिन के लिए 300  रूपये
यूनीफोर्म के लिए 1 से 2 वर्ष की आयु में 600 रूपये
3 से 5 वर्ष की आयु में 700 रूपये
6 से 8 वर्ष की आयु में 1000 रूपये
9 से 12 वर्ष की आयु में 1500 रूपये

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2019-20 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की सभी कन्याओ को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें शिक्षित बनाना | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2019 के ज़रिये  उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य की बालिकाओ के भविष्य को उज्वल बनाना और आत्मनिर्भर बनाना | इस योजना के तहत लड़कियों की मृत्यु दर को कम करना तथा लिंक अनुपात में वृद्धि करना |जो माता पिता अपनी बेटियों को नही पढ़ा पाते उनको बेटियों को पढ़ने के लिए वितीय सहायता प्रदान करना |मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ हर जाति,धर्म व वर्ग की लड़कियों को मिलेगा |इस योजना के तहत कन्याओ को सशक्त बनाना |




Kanya Utthan Yojana के लिए दस्तावेज़ (पात्रता )

  • कन्याए बिहार राज्ये की स्थायी निवासी होनी चाहिए |
  • इस योजना का लाभ एक परिवार की दो बेटियों को ही मिल सकता है |
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • इंटर की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना  के लिए आवेदन कैसे करे ?

इस योजना के अंतर्गत जो इछुक लाभार्थी आवेदन करना चाहते है | नीचेदिए गए आवेदन के  तरीके को चरणबद्ध किया गया है |

  • सर्वप्रथम  बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना  की अधिकारिक वेबसाइट पर विजित करे |
  • इसके पश्चात अदिकारिक वेबसाइट पर योजना से सम्बंधित लिंक दिखाई देगा उस लिंक पर क्लिक कर दीजिए
  • फिर आपको इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा और आवेदन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक  कर दीजिए |
  • क्लिक करने के बाद एक न्यू कंप्यूटर विंडो खुलेगी जिस पर बालिका का रजिस्ट्रेशन नंबर तथा डेट ऑफ बर्थ मागी जायेगी | आप रजिस्ट्रेशन नम्बर अपने विधलाये से जाकर प्राप्त करना होगा रजिस्ट्रेशन नम्बर प्राप्त करने के बाद आप योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है |
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जेसे आधार कार्ड ,मोबाइल नम्बर ,आदि भर दीजिए और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दीजिए |फिर प्रिंट आउट निकल कर भविष्य के लिए सुरक्षित कर लीजिए |
  • इस प्रकार आपका Kanya Utthan Yojana 2019-20 के तहत आवेदन हो जायेगा|

सरकारी योजनाओं की ताज़ा खबरें – Sarkari Yojana Latest Updates के लिए हमारे वेबसाईट पर Regular विजिट करे और ज्यादा से ज्यादा लोगो को share करे.