बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना | Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Apply | बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना एप्लीकेशन फॉर्म | शताब्दी निजी नलकूप योजना आवेदन स्थिति, लाभार्थी सूची

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए की गयी है।लगातार सूखे की मार झेल रहे किसानों की आय को बढ़ाने के लिए यह योजना लाई गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को अपना निजी नलकूप लगाने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत 70 मीटर की गहराई के लिए 328 रूपये प्रति मीटर की दर से 15 हजार रूपये , 100 मीटर तक की गहराई के नलकूप के लिए 597 रूपये प्रति मीटर की दर से अधिकतम 35 हजार रूपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे |प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया , पात्रता ,दस्तावेज़ आदि प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।



Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana

इस निजी नलकूप के माध्यम से राज्य के लोग आसानी से अपने खेतो में सिचाई कर सकते है राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी सरकार द्वारा अपने खेतो में नलकूप लगाने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2021 के अंतर्गत बिहार राज्य के  जिले में 40 डिसमिल से अधिक जमीन वाले किसानों को निजी नलकूप लगाने पर सरकार की ओर से 15 से 35 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही पंप के लिए 10,000 रुपए अलग से दिए जाएंगे। इस योजना के ज़रिये राज्य के किसान समय से पाने खेतो की सिचाई कर सकेंगे। इस योजना का लाभ उठाने के लिए अब तक 843 किसानों ने किया ऑनलाइन आवेदन किया है |

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना का उद्देश्य

कभी ऐसा होता है कि कम से कम बारिश होने की वजह से खेतो में अच्छे से सिचाई नहीं हो पाती। जिसका असर फसलों पर काफी पड़ता है। क्योकि उन्हें उचित पानी नहीं मिल पाता इसी समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2021 को आरम्भ किया है।  इस योजना के ज़रिये राज्य के किसानो को सिंचाई के लिए निजी नलकूप लगाने पर सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के ज़रिये राज्य के किसान आसानी से अपने खेतो की सिचाई कर सकेंगे जिससे उनकी फसल अच्छी होगी और किसानो की आय में भी वृद्धि होगी। इस योजना के तहत बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो का विकास करना है।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana के लाभ

  • इस योजना का लाभ बिहार राज्य के किसानो को प्रदान किया जायेगा।
  • राज्य के किसानो को इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा सिचाई करने के लिए अपना निजी नलकूप लगाने के लिए  सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • Bihar Centenary Private Tube-Well Scheme बिहार राज्य के सभी प्रखंडों में में लागू की गयी है।
  • इस योजना के तहत शैलों नलकूप के बोरिंग के लिए 100 रुपया प्रति फीट की दर से अधिकतम 15 हजार तक अनुदान दिया जायेगा। मध्यम गहराई के लिए नलकूप बोरिंग के लिए 182 रुपए प्रति फीट की दर से अधिकतम 35 हजार अनुदान धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य के किसानो ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो जल्द से जल्द इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करे।




बिहार नलकूप योजना जरूरी दस्तावेज

  • जमीन के कागजात।
  • पूर्व में कोई बोरिंग नहीं है, इस का घोषणा पत्र।
  • अघतन रसीद।
  • बैंक खाते जानकारी (आईएफएससी कोड सहित)
  • किसान का पहचान पत्र।

Bihar Centenary Private Tube-Well Scheme 2021 की पात्रता

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले किसान के पास अपने नाम से 40 डिसमिल भूमि होना आवश्यक है |
  • अनुसूचित जाति के न्यूनतम 16 प्रतिशत एवं अनुसूचित जनजाति के 1 प्रतिशत कृषकों का प्रत्येक जिला में चयन किया जायेगा | अनुसूचित जनजाति के अनुपलब्ध होने पर यह 1 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लिए 16 प्रतिशत में जोड़कर 17 प्रतिशत होगा | इनके अनुदान के लेखा की अलग व्यवस्था रखी जायेगी |
  • इस योजना के अंतर्गत बिहार के लघु / सीमांत कृषकों को प्राथमिकता दी जायेगी |
  • कृषक के पास न्यूनतम 0.40 एकड़ (40 डीसमिल) कृषि योग्य भूमि होना चाहिए | एक कृषक को एक ही बोरिंग एवं सेट के लिए अनुदान अनुमान्य होगा |

फ्री बोरिंग योजना बिहार अनुदान राशि

राज्य सरकार बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2019 हेतु अनुदान राशि प्रदान करती है। अगर हम अनुदान की बात करें तो यह राशि लगभग 15 हजार रुपए से लेकर 35 हजार रुपए के बीच में होती है। यह अनुदान राशि सरकार द्वारा दी जाती है, तथा उन्हीं पर निर्भर करती है। अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी ब्लॉक ऑफिस में पता कर सकते हैं।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana में ऑनलाइन आवेदन 

  • सर्वप्रथम आवेदक को लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको आवेदन करे का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन दिखाई देगा आपको इस रजिस्ट्रेशन में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,खेतो से जुड़ी जानकारी , आधार नंबर ,मोबाइल नंबर आदि भरना होगा और फिर अपने ज़रूरी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
  • फिर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

आवेदन की स्थिति देखे 

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको निजी नलकूप योजना का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना होगा
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने 4 ऑप्शन खुल जायेगा इसमें से आपको आवेदन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको आवेद की स्थिति देखने के लिए कुछ जानकारी जैसे आवेदन संख्या दर्ज करना होगी|
  • उसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

पावती रसीद प्रिंट करे 

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको  निजी नलकूप योजना का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प में से पावती रसीद प्रिंट करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर ,नाम ,मोबाइल नंबर आदि भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको खोजे के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • खोजे के बटन पर क्लिक करने से आपके सामने पावती रसीद खुल जायेगा उसे प्रिंट कर सकते है।




हेल्पलाइन नंबर

  • 0612-2215605/ 2215606
  • 0612-2217161/ 2217162
  • 0612-2217163/ 2217164
  • 0612-2217165/ 2217450
  • 0612-2217451/ 2217452
सरकारी योजनाओं की ताज़ा खबरें – Sarkari Yojana Latest Updates के लिए हमारे वेबसाईट पर Regular विजिट करे और ज्यादा से ज्यादा लोगो को share करे.