हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल | Gram Darshan Portal Haryana

Gram Darshan Portal Haryana | 6197 पंचायत डिजिटल रिकॉर्ड | हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल ऑनलाइन आवेदन | Haryana Gram Darshan Portal In Hindi



हरियाणा सरकार ने हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का आरंभ किया है। जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि हमारे देश में सभी राज्य सरकारों द्वारा डिजिटलीकरण किया जा रहा है।  आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। तो दोस्तों यदि आप इस पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Gram Darshan Portal Haryana

2 अक्टूबर 2020 को हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का आरंभ किया गया है। इस पोर्टल पर हरियाणा के 6197 ग्राम पंचायतों का संपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड स्टोर किया जाएगा। हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। सभी ग्राम पंचायतों में करवाए जाने वाले आवश्यक कार्यों की जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। अब दुनिया में कहीं भी बैठकर हरियाणा ग्राम पंचायत से संबंधित जानकारी Haryana Gram Darshan Portal के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी।



हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का उद्देश्य

ग्राम दर्शन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के ग्रामीण जिलों की सभी जानकारी स्टोर करना है। जिससे कि ग्रामीण इलाके में रहने वाले नागरिकों को अपने गांव से संबंधित सभी जानकारी सिंगल क्लिक के माध्यम से मिल जाए। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि सरकारी योजनाएं आम नागरिकों तक पहुंच रही है या नहीं।

सरकारी सेवाएं लोगों तक पहुंचाना

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी की सभी सरकारी सेवाएं आम आदमी तक पहुंच रही है। इस पोर्टल को लांच करने से अब गांव के लोग गांव में करवाए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों, परियोजनाओं और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार अपनी मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचा पाएंगे। इस पोर्टल पर अन्य विभागों की विकास योजना से संबंधित जानकारी और दिशा निर्देश भी अपलोड किए जाएंगे।



ग्राम दर्शन पोर्टल हरियाणा के लाभ तथा विशेषताएं

  • हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर हरियाणा के सभी ग्राम पंचायतों की संपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड्स स्टोर किया जाएगा।
  • इस पोर्टल की घोषणा हरियाणा सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2020 को की गई थी।
  • इस पोर्टल पर प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास योजनाओं की जानकारी भी होगी।
  • गांव में जो भी कार्य करवाए जाएंगे उससे संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
  • Haryana Gram Darshan Portal के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सरकारी योजनाएं आम आदमी तक पहुंच रही हैं या नहीं।
  • इस पोर्टल पर सरपंच, ग्राम सचिव आदि से संबंधित जानकारी भी होगी और इसके अलावा संपत्ति का विवरण भी इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत में करवाए जाने वाले सभी आवश्यक कार्यों की सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
  • अब दुनिया में बैठा कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायतों का विवरण इस वेबसाइट के माध्यम से देख सकता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी सेवाएं आम नागरिकों के लिए सरल बनेंगी।
  • सभी सरकारी योजना से संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी।



Conclusion

हमने अपने इस लेख के माध्यम से हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप कमेंट बॉक्स में हम से पूछ सकते हैं। आपका कमेंट हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। हम आपकी सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment