ग्रीन राशन कार्ड योजना | Green Ration Card Yojana Online Apply

Green Ration Card Yojana | Green Ration Card Yojana Online Apply | ग्रीन राशन कार्ड योजना एप्लीकेशन फॉर्म | ग्रीन राशन कार्ड योजना लाभार्थी सूची | Gree Ration Card Yojana In Hindi



भारत सरकार समय समय पर राशन कार्ड की नई नई योजनाएं आरंभ करती रहती है जिससे कि कोई भी नागरिक राशन कार्ड के लाभ से वंचित ना रहे| भारत सरकार द्वारा भारत के गरीब नागरिकों को रियायती दरों पर राशन प्रदान किया जाता है। यह राशन राशन कार्ड के माध्यम से प्रदान किया जाता है| आज हम आपको ग्रीन राशन कार्ड योजना की जानकारी प्रदान करेंगे| Green Ration Card Yojana के सम्बंधित सभी जानकारी लेने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल से अंत तक जुड़े रहे|

Green Ration Card Yojana

केंद्र सरकार द्वारा ग्रीन राशन कार्ड योजना की शूरुआत की गई है, इस योजना के चलते गरीब लोगों को हर महीने 5 किलो अनाज प्रदान किया जाएगा| यह अनाज 1 रुपये प्रति किलो के दर से गरीबो को मिलेगा| ग्रीन राशन कार्ड योजना का आरंभ उन सभी लोगों के लिए किया गया है जो राज्य सरकारों द्वारा राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के लाभ से वंचित है| इस योजना का लाभ बीपीएल राशन कार्ड धारक भी उठा सकते हैं| भारत के झारखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों ने इस योजना को आरंभ कर दिया है और झारखंड इस योजना को 15 नवंबर से लागू करने जा रहा है| पहले Green Ration Card Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2020 निर्धारित की गई थी। लेकिन फिर उसे बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2020 कर दिया गया|



Green Ration Card Yojana का उदेश्य

इस योजना का मुख्य उदेश्य गरीब लोगो को कम दाम पर राशन प्रदान करने का है| Green Ration Card Yojana के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीने वाले परिवारो को  कम दामों में राशन उपलब्ध कराया जाएगा जिससे देश का कोई भी परिवार राशन प्राप्त करने से वंचित ना रह सके| ग्रीन राशन कार्ड योजना का लाभ मुख्य रूप से उन लोगों को प्रदान किया जाएगा जिनके पास राशन कार्ड नहीं है तथा उन लोगों को प्रदान किया जाएगा जिनके पास बीपीएल राशन कार्ड है|

ग्रीन राशन कार्ड योजना के लाभ

  • इस योजना की मदद से कम दामो में राशन प्रदान किया जायेगा|
  • राशन ₹1 प्रति किलो की दर से प्रदान किया जाएगा|
  • सरकार द्वारा ढाई सौ करोड़ रुपए का बजट इस योजना के लिए दिया गया है|
  • देश के कई राज्यों में इस योजना को सन 2020 के अंत या फिर 2021 के शुरुआत से लागू कर दी जाएगी|
  • इस योजना को झारखंड में 15 नवंबर 2020 से लागू किया जाएगा|
  • सभी लोग जो राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के लाभ से वंचित हैं वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
  • इस योजना का लाभ बीपीएल श्रेणी के लोग भी उठा सकते हैं|
  • Green Ration Card के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है|



Green Ration Card Yojana की पात्रता

  • आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पहचान पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र

ग्रीन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको खाद आपूर्ति विभाग, जन सेवा केंद्र या फिर पीडीएस केंद्र जाना होगा|
  • वहा से आपको ग्रीन राशन कार्ड योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा|
  • इस फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी दर्ज करनी होगी|
  • महत्त्व पूर्ण दस्तावेज अटैच करके यह फॉर्म उसी विभाग में जमा करना होगा जहां से आपने से प्राप्त किया है|
  • इस प्रकार आप Green Ration Card Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर पाएंगे|



ग्रीन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको अपने राज्य की खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा|
  • होम पेज पर आपको ग्रीन राशन कार्ड के लिए आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा|
  • उसके पश्चात आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा|
  • आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी|
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा|
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • इस प्रकार आप ग्रीन राशन कार्ड योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे|




Leave a Comment