Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana Online | आपकी बेटी हमारी बेटी योजना ऑनलाइन आवेदन | हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana In Hindi
हमारे देश में लोगो की मानसिकता लड़कियो के लिए अभी भी नकारात्मक है| इसी लिया आज भी भ्रूण हत्या जैसे अपराधिक मामले सामने आते हैं| इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की शूरुआत की| आज हम आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से Aapki Beti Humari Beti Yojana के बारे में सारी जानकारी प्रदान करेंगे तो अंत तक हमारे आर्टिकल से जुड़े रहे|
Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana
Aapki Beti Humari Beti Yojana की शूरुआत 2015 में हरियाणा सरकार ने हरियाणा की बेटियों के भविष्य के लिए की थी| इस योजना के अंतर्गत 22 जनवरी 2015 या उसके बाद जन्मी हुई सभी लड़कियों को ₹21000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| यह आर्थिक सहायता उन्हें 18 साल की आयु पूरी होने पर प्रदान की जाएगी|इसके अलावा यदि परिवार में कोई दूसरी बेटी भी जन्म लेती है तो उसे 5 साल तक ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य लड़के और लड़कियों में होने वाले अनुपात को कम करना है तथा भ्रूण हत्या जैसे अपराधों को रोकना है|
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उदेश्य भ्रूण हत्या को रोकना और लड़के और लड़कियो की संख्या को सामान रखने का है| अभी की हरियाणा की परिस्थिति को देखे तो लडको के संख्या लड़कियों की संख्या के मुकाबले काफी ज्यादा है|इस अनुपात को कम करना ही इस योजना का मुख्य उदेश्य है| इस योजना के माध्यम से लड़कियों को लेकर नकारात्मक सोच में भी बदलाव आएगा। वह सभी लोग जो लड़कियों को बोझ समझकर गर्भ में ही हत्या करते थे। उनकी सोच में भी बदलाव आएगा। सरकार द्वारा प्रदान की गई वित्तीय सहायता को लड़कियों की पढ़ाई पर इस्तेमाल किया जा सकता है|
Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana के लाभ
- इस योजना के अंतर्गत परिवार की पहली बेटी को 18 साल पूरे होने के बाद 21000 की राशि मुहैया कराई जाएगी|
- अगर परिवार में दूसरी बेटी जन्म लेती है तो उसे 5 साल तक हर वर्ष ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|
- हरियाणा के स्थायी निवासी ही इस योजना का लाभ उठा सकते है|
- वह सभी लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या फिर अनुसूचित जाति, जनजाति से हैं वह योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- इस योजना का लाभ 22 जनवरी 2015 को या फिर उसके बाद जन्मी बेटियां उठा सकती हैं।
- इस योजना की राशि बेटी के 18 वर्ष होने तक भारतीय जीवन बीमा में जमा कर दी जाएगी।
- Aapki Beti Humari Beti Yojana 2021 के माध्यम से लोगों की लड़कियों को लेकर नकारात्मक सोच में बदलाव आएगा।
- भ्रूण हत्या में भी कमी आएगी।
- लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या में भी बराबरी आएगी।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की पात्रता
- आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना आवश्यक है
- 22 जनवरी 2015 के बाद जन्मी बेटी के लिए ही इस योजना का लाभ मिलेगा
- बेटी अनुसूचित जाति, जनजाति या फिर बीपीएल श्रेणी की होनी चाहिए
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए माता को गर्भवती होने पर अपने नजदीकी आंगनबाड़ी में पंजीकरण करवाना होगा
Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड की फोटोकॉपी
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल निवास प्रमाण पत्र
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करे?
- बेटी का जन्म होने पर माता-पिता को नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र जाना होगा|
- अब आपको वहां से आवेदन फॉर्म लेना होगा|
- आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना होगा|
- अब आपको सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा|
- इसके पश्चात आपको यह फॉर्म आंगनवाड़ी केंद्र में जमा करना होगा|
- ध्यान रहे आपको आवेदन प्रक्रिया जन्म के 1 महीने के अंदर अंदर ही पूरी करनी होगी|
- आप इस आवेदन फॉर्म को स्वास्थ्य केंद्र में भी जमा कर सकते हैं|
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- आपके सामने होम पेज खुल जायेगा|
- होम पेज पर आपको स्कीम्स फॉर चिल्ड्रन के लिंक पर क्लिक करना होगा|
- इसके पश्चात आपको ABHB के लिंक पर क्लिक करना होगा|
- अब आपको क्लिक हेयर फॉर फर्थर डिटेल्स के लिंक पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म फॉर आपकी बेटी हमारी बेटी स्कीम के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा|
- इस एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकल ना होगा|
- फॉर्म में पूछी गई साडी जानकारी भर देने के बाद आपको उसके साथ सारे दस्तावेज अटैच करने होंगे|
- और यह एप्लीकेशन फॉर्म फॉर आंगनवाड़ी केन्द्र या स्वास्थ्य केंद्र में जमा करना होगा|