खेलो इंडिया यूथ गेम | Khelo India Youth Games Registration

खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रोग्राम (Khelo India Youth Games ) का आगाज हो चूका है| खिलाड़ियों की प्रतिभा को नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए सरकार ने खेलो इंडिया स्कीम को लॉन्च किया है| इस महत्वपूर्ण कदम से ओलिंपिक में भी भारत की रैंकिंग सुधारने की कोशिश की जा रही है| हालांकि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं सुविधाओं की कमी को पूरा करना है|

भारत खेल के क्षेत्र में एक बहु प्रतिभाशाली देश है, लेकिन क्रिकेट और हॉकी के अतिरिक्त अन्य खेलों में अभी तक उच्च स्थान प्राप्त करने में भारत को सफलता हाथ नहीं लगी है|  हालांकि हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं है, किन्तु खिलाड़ियों को उचित व्यवस्था के अभाव में अच्छा प्रदर्शन करना काफी चुनौतियों भरा होता है| इसलिए होने वाली विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में उच्च श्रेणी हासिल करने में असफल साबित हो जाते है| इन सब समस्याओं के चलते भी कई भारतीय एथलीट काफी बेहतरीन प्रदर्शन करते है. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रजिस्ट्रेशन फॉर्म, गेम्स लिस्ट, रिजल्ट, टीम इन सबकी जानकारी आपको हमारे इस आर्टिकल में मिलेगी|

Khelo India Youth Games

इस कार्यक्रम का पहला संस्करण 31 जनवरी 2018 में नयी दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में किया गया था और दूसरा पुणे,महाराष्ट्र में 9 जनवरी से 20 जनवरी 2019 तक आयोजित किया गया तथा तीसरा खेलो इंडिया यूथ गेम 18 जनवरी से 30 जनवरी 2020 तक गुवाहाटी में आयोजित किया जायेगा | इस बार खेलों का आयोजन भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI), ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) और असम को साझेदारी में मेजबान राज्य के रूप में किया जाएगा।



New Update

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रीजिजू ने शनिवार को घोषणा की कि 2021 में आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया’ यूथ गेम्स के चौथे सत्र की मेजबानी हरियाणा करेगा। इन खेलों का आयोजन अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक के बाद पंचकुला में होगा। केंद्रीय खेल मंत्री का कहना है की हर साल यूथ गेम का आयोजन जनवरी के किया जाता था लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित किया है। खट्टर ने कहा कि एक राज्य के रूप में हरियाणा ने हमेशा खेलों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया हैं और अपने एथलीटों का समर्थन किया हैं। जब तक हम खेलों की मेजबानी करेंगे तब तक महामारी समाप्त हो जाएगी। हम सभी राज्यों की भागीदारी और 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ उसी पैमाने पर खेलों की मेजबानी कर पाएंगे।

KIYG 2020

इस योजना के अंतर्गत जिन छात्रों की आयु 17 वर्ष से कम वह उम्मीदवार अंडर 17 वर्ग में खेल सकते है और जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है वह अंडर 21 श्रेणी में खेल सकते है | इस KIYG 2020 के अंतर्गत जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उन्हें खेल कौशल के विकास के लिए सालाना 5 लाख रूपये दिए जायेगे और राष्ट्रीय आयोजन के लिए उन्हें खुद को तैयार करना होगा | यह वित्तीय सहायता लाभार्थियों को 8 वर्षो तक प्रदान की जाएगी | जो युवा खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने के लिए आवेदन करना चाहते है वह ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है |

खेलो इंडिया यूथ गेम 2020 का उद्देश्य

भारत में खेल और खेल के विकास को बढ़ावा देने के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम शुरू किया गया है | केंद्र सरकार का इस खेलो इंडिया यूथ गेम को शुरू करने का उद्देश्य है कि स्कूलो और कॉलेज के बच्चो के हुनर को बढ़ाना और खेल टीम की भावना को विकसित करने में मदद करना | राष्ट्र के समग्र विकास के लिए खेल विकास बहुत महत्वपूर्ण है | खेलो इंडिया यूथ गेम 2020 का उद्देश्य है कि जो बच्चे खेल में रूचि रखते है उनको खेल को दुनिया में अपना करियर बनाने का मौका देना |

Khelo India Youth Games खेलो की सूची

एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइकिलिंग, शतरंज, फुटबॉल, जिमनास्टिक्स, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, कराटे, खो-खो, कबड्डी, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, भारोत्तोलन हैं। , वॉलीबॉल, कुश्ती और वुशू। खेलो इंडिया के तहत हर वर्ष 1000 बच्चो को चुना जायेगा |पिछले वर्ष 2018 में एथलिट बच्चे पहले ही चुने जा चुके है यह प्रतिस्पर्धा 23 जिलों में संचालित की जाएगी |इस योजना के शुरू होने से बच्चो की खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी |




Khelo India Youth Games के ज़रूरी दस्तावेज़ 

  • जिन बच्चो की आयु 17 वर्ष से कम है वह अंडर 17 श्रेणी में खेल सकते है और जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है और 17 वर्ष से अधिक है वह अंडर 21 वर्ग के खेल सकते है |
  • लाभार्थी  किसी भी स्कूल का छात्र होना चाहिए
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक विवरण
  • जन्म प्रमाण पत्र स्कूल बोनफाइट प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

खेलो इंडिया यूथ गेम 2020 को निम्न में विभाजित किया है

  • वार्षिक खेल प्रतियोगिता
  • सामुदायिक कोचिंग विकास
  • स्कूल के बच्चो का शारीरिक
  • खेल का मैदान विकास
  • ग्रामीण और आदिवासी खेलो को बढ़ावा देना |
  • शांति  और विकास के लिए खेल
  • विकलांग लोगो के बीच खेल को बढ़ावा देना |
  • राज्य स्तरीय खेलो भारत केंद्र
  • महिलाओ के लिए खेल

Khelo India Youth Games Schedule

S. No Name of Sports Venue Date of Sport
1 Archery LNIP, Sonapur 10 Jan to 12 Jan
2 Athletics Sarusajai Sport Complex 11 Jan to 14 Jan
3 Badminton DTRP- Nehru Stadium, Ulubari 18 Jan to 21 Jan
4 Basketball Nabin Chandra Bordoloi Indoor Hall, SSC 16 Jan to 20 January
5 Boxing Sai Centre Paltal Bazar 16 Jan to 22 Jan
6 Cycling LNIP, Sonapur 12 Jan to 16 Jan
7 Football (U- 17 Boys ) LNIP, Sonapur 12 Jan to 21 Jan
8 Football (U- 17 Girls ) Sai Centre Paltal Bazar 13 Jan to 22 Jan
9 Football (U- 21 Boys ) Sarusajai Sport Complex 13 Jan to 22 Jan
  10 Football (U- 21 Girls ) DTRP- Nehru Stadium, Ulubari 13 Jan to 22 Jan
11 Gymnastics Bogeshwari Phuknani Indoor Hall, Dispur 9 Jan to 14 Jan
12 Hockey Tayabulla Hockey Stadium 13 Jan to 21 Jan
13 Judo Sai Centre Paltal Bazar 10 Jan to 14 Jan
14 Kabaddi LNIP, Sonapur 9 Jan to 13 Jan
15 Kho- Kho Sarusajai Sport Complex 15 Jan to 19 Jan
16 Shooting Kahilipara Shooting Ranges 11 Jan to 18 Jan
17 Swimming Equatic Centre 17 Jan to 22 Jan
18 Table Tennis DTRP- Nehru Stadium, Ulubari 10 Jan to 14 Jan
19 Tennis Tenis Court Chachal 17 Jan to 22 Jan
20 Volleyball Nabin Chandra Bordoloi Indoor Hall, SSC 9 Jan to 15 Jan
21 Weightlifting Bogeshwari Phuknani Indoor Hall, Dispur 16 Jan to 22 Jan
22 Wrestling LNIP, Sonapur 16 Jan to 19 Jan

 

खेलो इंडिया यूथ गेम 2020 में रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

  • सर्वप्रथम आवेदक को खेल मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट  पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको प्रासंगिक लिंक दिखाई देगा इस लिंक पर क्लिक करे | इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर एक फॉर्म देखेगा |
  • इस फॉर्म में पूछा गया सभी विवरण भरे | इसके बाद अपनी फोटो को अपलोड करे और नियम और शर्तो से सहमत हो |
  • फिर क्रिएट प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करे | इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म का  2  पेज दिखाई देगा | अब इस फॉर्म में अपनी शैक्षिकता ,दस्तावेज़ और बैंक खाते का विवरण भरे |
  • इसके बाद जारी रखे पर क्लिक करे इसके पश्चात् आपको पंजीकरण फॉर्म का अंतिम पृष्ट दिखाई देगा अब अपनी कीटिंग डिटेल्स और जानकारी भरे और अपना विवरण जमा करे |
  • फिर आप उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड की सहायता से अपनी प्रोफाइल में लॉगिन कर सकते है|




Important Links

Official website click here
Login click here
Athlete registration (new)  Click here
Coach registration (new) Click here

सरकारी योजनाओं की ताज़ा खबरें – Sarkari Yojana Latest Updates के लिए हमारे वेबसाईट पर Regular विजिट करे और ज्यादा से ज्यादा लोगो को share करे.