Khoya-Paya Portal Registration | लापता बच्चों को ढूंढे ‘खोया-पाया’ पोर्टल | खोया-पाया’ पोर्टल | ट्रैक चाइल्ड पोर्टल | Khoya-Paya Portal | khoyapaya.gov.in
केंद्र सरकार ने देश में खोए और पाए गए बच्चों को जल्द अपने परिजनों से मिलाने के लिए ‘खोया-पाया’ वेब पोर्टल लॉन्च किया। महिला व बाल विकास मंत्रालय और सूचना टेक्नॉलजी मंत्रालय के सहयोग से तैयार किए गए इस पोर्टल की शुरुआत केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने की।
खोए व पाए हुए बच्चों की फास्ट ट्रैकिंग के मकसद से तैयार यह पोर्टल मोबाइल ऐप के तौर पर भी उपलब्ध रहेगा। इसमें कोई भी व्यक्ति बच्चा खोने और पाए जाने की जानकारी अपडेट कर सकता है।
खोया-पाया’ वेब पोर्टल
सरकार ने गुमशुदा बच्चों की सूचना आदान प्रदान करने के लिए ‘खोया-पाया’ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर कोई भी नागरिक गुमशुदा या कहीं मिले बच्चे अथवा वयस्क की सूचना अपलोड कर सकता है। मंगलवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने मिलकर यह पोर्टल जारी किया।
पोर्टल जारी करते हुए महिला बाल विकास मंत्री ने कहा कि गुमशुदा बच्चों का पता लगाने के लिए यह पोर्टल सशक्त मंच साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि डिजिटल तकनीकी का इस्तेमाल गरीबों की मदद के लिए हो और यह पोर्टल विशेषतौर पर गरीबों के गुमशुदा बच्चों को ढूंढने का जरिया बनेगा।
यह पोर्टल फिलहाल पुलिस द्वारा संचालित होगा। इसमें उन्हीं लापता बच्चों का ब्योरा होगा, जिसकी पुलिस में सूचना दी गई हो। लेकिन इस नये पोर्टल में पुलिस में केस दर्ज कराने से पहले भी गुमशुदा की सूचना डाली जा सकती है।
खोया-पाया’ पोर्टल की विशेषताएँ
- पोर्टल के माध्यम से खोये बच्चे का पता जान पाएंगे, समय की बचत होगी।
- पाये बच्चे की वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दी जा सकेगी।
- खोया-पाया’ पोर्टल पर सूचनाएं जानकारी, फोटो,वीडियो, और अन्य माध्यम से दी जा सकेगी।
- रिपोर्ट किये गये मामले की प्रारंभिक जाँच के पश्चात ही जानकारी पोर्टल पर सार्वजानिक की जाएगी।
खोया पाया में register कैसे करे ?
- खोया पाया में register करने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- वहा दी गई साडी डिटेल्स भरने के बाद security कोड जो की नीचे दिया होगा डालना पड़ेगा|
- ये फॉर्म भरने के बाद आपको security कोड के नीचे दो खाली बॉक्स में tick करना होगा |
- जिसमे पहले बॉक्स को tick करने से आप घोषित करेंगे कि आप कांटेक्ट नहीं करना चाहते |
- दूसरा बॉक्स tick करने से आप खोया पाया की सभी शर्ते मंजूर है|
खोया पाया में लॉग इन कैसे करे ?
- सबसे पहले आपको अपना १० अंको का मोबाइल नंबर डाल कर OPT ” One Time Password” मांगना होगा |
- उसके बाद आप OTP को डाल कर लॉग इन कर के इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते है |
खोया पाया में कैसे खोये हुए बच्चे को ढूंढे ?
- खोया पाया वेबसाइट पर आपको एक आप्शन दिखेगा search a missing child|
- आप इस आप्शन पर क्लिक करके अपने खोये हुए बच्चे को सर्च कर सकते है |
- आपको अपने खोये हुए बच्चे की रिपोर्टे पुलिस को भी देने की हिदयात दी गयी है |