PM Kisan FPO Yojana Apply | पीएम किसान एफपीओ योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | पीएम किसान FPO योजना एप्लीकेशन फॉर्म | PM Kisan FPO Yojana In Hindi
केंद्र सरकार हर हाल में किसानों के भविष्य को उज्जवल करना चाहती है अपने इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पीएम किसान FPO योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा जिसके जरिए उनकी आय में वृद्धि हो सके। इस योजना के अंतर्गत किसानों के विशेष ग्रुप को सरकार की तरफ से आर्थिक सहयोग मिलेंगे। योजना का नाम किसान FPOयोजना है। यहां पर एफ पी यू का फुल फॉर्म फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन अर्थात किसान उत्पादक संगठन हैं। योजना के अंतर्गत इस संगठन को प्रति संगठन केंद्र सरकार की तरफ से उत्पादन के लिए 1500000 रुपए की सहायता की जाएगी। इस आर्टिकल में हम इस योजना को विस्तार से जानेंगे।
PM Kisan FPO Yojana
FPO का मतलब है किसान उत्पादक संगठनो यानी किसानो का एक ऐसा समूह जो किसानों के हित में कार्य करता है और जो कंपनी एक्ट के तहत रेजिस्टर्ड होता है तथा कृषि उत्पादकों को आगे बढ़ाता है। उन्हें fpo कहते है।केंद्र सरकार द्वारा इन्हीं संगठन/समूहों को 15-15 लाख रु की धनराशि वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। देश के किसानों के इन संगठनों को वही फायदे मिलेंगे जो किसी कंपनी को मिलते हैं। इस PM Kisan FPO Yojana 2020 के तहत देश में 10000 नए किसानो का उत्पादक संगठन बनेगे जो कंपनी एक्ट के तहत रेजिस्ट्रेड होंगे। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की तरफ से संगठन के काम को देखने के बाद 15 लाख रु की सहायता दी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा किसानो संगठनों को दे जाने वाली धनराशि तीन सालो के भीतर प्रदान की जाएगी।
इस योजना के तहत अगर संगठन मैदानी क्षेत्र में काम करता है तो उसमें कम से कम 300 किसान जुड़े होने चाहिए। इसी तरह यह संगठन पहाड़ी क्षेत्र में काम करता है तो 100 किसानो को इससे जुड़े होने चाहिए। तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते है। इस PM Kisan FPO Yojana 2020 का लाभ उठाने के लिए देश के किसानो को इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत देश के किसान अन्य प्रकार के भी फायदे होंगे जैसे बने संगठनों से जुड़े किसानों को अपनी उपज के लिए बाजार मिलेगा। साथ ही उनके लिए खाद, बीज, दवाई और कृषि उपकरण जैसा जरूरी सामान खरीदना बेहद आसान होगा। एक और बड़ा फायदा होगा कि किसान बिचौलियों से मुक्ति हो जाएंगे। एफपीओ सिस्टम में किसानों को अपनी फसल के लिए अच्छा रेट मिलेगा।
Kisan FPO Yojana 2020 का उद्देश्य
जैसे की आप सभी लोग जानते है देश के बहुत से ऐसे किसान है जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है खेती करने से उन्हें ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा है इन किसानो को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने इस पीएम किसान एफपीओ योजना 2020 को शुरू की गयी है इस योजना के ज़रिये किसान उत्पादक संगठनों यानी FPO को केंद्र सरकार द्वारा 15 -15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि सेक्टर को आगे बढ़ाना। इस योजना के ज़रिये किसानो की आय में वृद्धि करना और किसानो के हित में कार्य करना। इस Pradhanmantri Kisan FPO Scheme 2020 के ज़रिये देश के किसानो को उसी तरह फायदा होगा जैसे कारोबार में होता है।
किसान एफपीओ के लाभ
- Kisan FPO लघु व सीमांत किसानों का एक ऐसा समूह होगा ,जिस से जुड़े किसानों को न सिर्फ अपनी उपज का बाजार मिलेगा, बल्कि उन्हें खाद, बीज, दबाएं और कृषि उपकरण आदि की खरीद करने में भी काफी आसानी होगी।
- Pm Kisan FPO बनाने के बाद किसानों को सेवाएं काफी सस्ती मिलेगी और बिचौलियों का काम भी खत्म हो जाएगा।
- एफपीओ सिस्टम के अंतर्गत किसानों को उनके उत्पादक के भाव अच्छे मिलते हैं और उन्हें सीधा एक मार्केट मिल जाता है।
- Kisan FPO संगठन बनाने के बाद कृषि क्षेत्र में किसानों की बीच एकजुटता आएगी और भविष्य में किसानों का शोषण नहीं किया जा सकेगा।
- किसानों के पैदावार या उनके उपज के एवज में उन्हें एक उचित मूल्य प्राप्त होगी।
- सरकार के द्वारा आने वाले 5 वर्षों के भीतर 10000 नए कृषि उत्पादक संगठन (Kisan FPO ) खोले जाएंगे।
- सरकार का प्लान 2019-20 से लेकर 2023-24 तक 10,000 नए कृषि उत्पादक संगठन (Pm Kisan FPO ) बनाना है।
Kisan FPO Yojana के अंतर्गत पात्रता नियम
- अगर किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो शुरुआत में कम से कम 11 किसानों को मिल कर इस ऑर्गेनाइजेशन का निर्माण करना होगा।
- ऑर्गेनइजेशन के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद यह किसान मिलकर जिस तरह से कार्य करेंगे, उसका अवलोकन किया जाएगा. अगर सही रिपोर्ट सामने आती है तो केंद्र सरकार द्वारा 3 साल में 1500000 रुपए इस ऑर्गेनाइजेशन को दिए जाएंगे .
- अगर यह संगठन मैदानी क्षेत्र पर काम कर रही है तो इनके साथ 300 किसानों का जुड़ा होना जरूरी है।
- वही यह संगठन अगर पहाड़ी क्षेत्र पर कार्य कर रही है तो इनके साथ 100 किसानों का जुड़ा होना जरूरी है।
- इसके अलावा कई तरह की शर्तें विभाग द्वारा रखी गई है जो कि मैदानी स्तर पर विभाग द्वारा स्वयं घोषित की जाएंगी।
पीएम किसान FPO योजना 2020 में आवेदन कैसे करे ?
देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। क्योकि अभी इस योजना को हाल ही में आरभ किया गया है अभी इस पीएम किसान FPO योजना 2020 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा कोई अधिकारी सूचना जारी नहीं किये गए है। जैसे ही इस पीएम किसान एफपीओ योजना 2020 के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया को आरभ कर दिया जायेगा हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बता देंगे जिसके बाद देश के किसान भाई इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है। और केंद्र सरकार द्वारा लाभ प्राप्त कर सकते है।