MP Jeevan Shakti Yojana | जीवन शक्ति योजना

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन आवेदन | जीवन शक्ति योजना क्या है | MP Jeevan Shakti Yojana Apply Online | जीवन शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 

आज हम आपको मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना (MP Jeevan Shakti Yojana) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत शहरी बेरोजगार महिलाएं सूती कपड़े के मास्क बनाकर ₹11 प्रति मास्क की दर से राज्य सरकार को बेच सकेंगी। इससे उनके परिवार की एक तरह से आर्थिक सहायता ही होगी और लोगों को सस्ते दर पर मास्क भी मिल जाएंगे। जिससे प्रदेश वासियों को कोरोना वायरस से लड़ने में आसानी होगी। यह मास्क ना केवल कोरोनावायरस के इंफेक्शन को फैलने से बचाएगा वही इससे लोगों का जीवन भी सुरक्षित होगा और इसके साथ ही घर बैठी बेरोजगार महिलाओं को रोजगार भी मिल जाएगा।

जीवन शक्ति योजना क्या है ?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 अप्रैल 2020 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवन शक्ति योजना की घोषणा की इस योजना के अंतर्गत शहर में रहने वाली बेरोजगार महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा जिसमें उधमी महिलाएं मास्क सीकर सीधे प्रदेश सरकार को बेचेंगी और प्रदेश सरकार ₹11 प्रति मास्क की दर से भुगतान करेगी। भुगतान की राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इससे कोरोनावायरस के इंफेक्शन से जूझ रहे  प्रदेश की जनता को जागरूक भी किया जा सकेगा और प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत भी हो सकेंगी।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रदेश की गरीब महिलाओं को इस योजना के ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा जो एक ऑनलाइन प्रक्रिया है रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उधमी महिलाओं को इस पोर्टल का एक user-id और पासवर्ड दे दिया जाएगा जो उनके बैंक अकाउंट खाते से लिंक होगा इसके बाद प्रदेश की शहरी महिलाएं मास्क बनाकर राज्य सरकार को बेच सकेंगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति तो सुधरेगी ही साथ ही प्रदेश के लोगों को सस्ते मास्क भी उपलब्ध हो जाएंगे।



जीवन शक्ति योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का मुख्य उद्देश कोरोना संकट में शहरी बेरोजगार महिलाओं के लिए रोजगार उत्पन्न कराना है। क्योंकि कोरोनावायरस लाॅकडाउन संकट के चलते रोजगार बिल्कुल बंद हो गया है और लोगों के सामने खाने पीने की समस्या खड़ी हो गई है इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना को आरंभ किया है ताकि प्रदेश की बेरोजगारी को दूर किया जा सके। इस योजना के अंतर्गत उद्यमी महिलाएं इसके पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और उसके बाद मास्क बनाने का कार्य शुरू करें मास्क प्रदेश सरकार खुद खरीदेगी और एक मास्क के बदले उधमी महिला को ₹11 दिए जाएंगे है पैसे सीधे उसके अकाउंट में आएंगे।

जीवन शक्ति योजना के लिए पात्रता

  • महिलाओं का मध्य प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
  • शहरी महिला होना अनिवार्य है।
  • महिलाओं को पास सिलाई मशीन होना अनिवार्य है।
  • कपड़े सीने आना चाहिए। ताकि अच्छे मास्क सी सकें।
  • बैंक अकाउंट होना अनिवार्य।




जीवन शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 

जीवन शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा।

  • इसके लिए सबसे पहले जीवन शक्ति योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा लिंक यह है
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इस पोर्टल का होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस पर आपको ‘महिला उद्यमी पंजीयन करें‘ का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक फोर्म खुल कर आएगा|

Jeevan Shakti Yojana Form

  • उस पर सबसे पहले फोन नंबर लिखने का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिखें।
  • मोबाइल नंबर लिखने के बाद इसी मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • ओटीपी लिखकर अपना अकाउंट वेरीफाई करना है।
  • अब आधार कार्ड संख्या लिखनी है।
  • इसके बाद महिला उद्यमी को अपना नाम, पति का नाम, जन्मतिथि, स्थाई पता, और अपना वार्ड क्रमांक लिखना है।
  • इसके बाद महिला उद्यमी को अपनी क्षमता का विवरण यानी की प्रति माह कितने मास्क बना सकती हैं लिखना पड़ेगा।
  • अब बैंक खाते से संबंधित सभी जानकारी भरनी होगी|
  • सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • फोर्म के अंत में सत्यापन की घोषणा करनी होती है यह कि मेरे द्वारा जो भी जानकारी दी गई है वह सब सत्य है और जानकारी गलत होने पर मेरा रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जा सकता है इसके बाद “आई एक्सेप्ट” के निशान पर क्लिक करके सबमिट बटन दबाना होगा।
  • आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, आपके फोन नंबर पर SMS द्वारा पोर्टल की आईडी और पासवर्ड दे दिया जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर

  • पंजीकरण में कोई परेशानी होने पर आप इसके हेल्पलाइन नंबर 0755 – 2700800 पर कॉल भी कर सकते हैं कॉल करने का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है।