रोजगार सेतु योजना | MP Rojgar Setu Yojana



मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना आवेदन | MP Rojgar Setu Yojana Application Form | रोजगार सेतु योजना रजिस्ट्रेशन | Rojgar Setu Scheme In Hindi

प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रोजगार सेतु योजना की शूरुआत की गई है| इस योजना के लाभ से दुसरे राज्य से आये मजदूरों को राज्य में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा| रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रवासियों का एक कौशल रजिस्टर तैयार किया जायेगा | दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से MP Rojgar Setu Yojana 2020 से जुडी सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत पढ़े और योजना का लाभ उठाये|



MP Rojgar Setu Yojana

Rojgar Setu Yojana के तहत वापस आये प्रवासी  मजदूरों को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया कराया जायेगा| इस योजना का लाभ उठाने के लिए सभी श्रमिकों को MP Rojgar Setu Yojana  2020 के तहत आवेदन करना होगा| 27 मई से इन श्रमिकों की सूची बनायीं गयी है जिसके अनुसार रजिस्ट्रेशन का कार्य भी शुरू किया जा रहा है| मध्य प्रदेश में सभी लौटने वाले प्रवासी श्रमिक सांसद रोज़गार सेतु योजना पोर्टल पर प्रवासी मज़दूर ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण फॉर्म भरकर आवेदन कर सकेंगे| इस मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना 2020  के शुरू होने से सभी प्रवासी मजदूरों को काफी राहत प्राप्त होगी| कोरोना के कारण देश के दूसरे राज्यों में कार्य करने वाले 5 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक मध्यप्रदेश लौटे हैं|

मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना 2020 का उद्देश्य

जैसे की आप सभी लोग जानते है कि पूरे भारत देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से 31 मई तक पूरे देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है लॉक डाउन की वजह से मध्य प्रदेश के जो मजदूर काम करने के लिए अन्य राज्य के फसे हुए है वह अपने घर  वापस आ रहे है वापस आये मजदूरों श्रमिकों के पास अपना जीवन यापन करने के लिए रोजगार नहीं है जिसकी वजह से उनकी आर्थिक दशा भी कमज़ोर हो गयी है इन सभी बातो पर ध्यान देते हुए राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना को शुरू किया है| इस योजना के ज़रिये राज्य के प्रवासी मजदूरों ,श्रमिकों को जीवन यापन करने के लिए रोजगार मुहैया कराना| Rojgar Setu Yojana 2020 के तहत मजदूरों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध  कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना|



रोजगार सेतु योजना 2020 के मुख्य तथ्य

  • इस योजना का लाभ उन प्रवासी मजदूरों को प्रदान किया जायेगा जो अन्य दूसरे राज्य से वापस अपने राज्य में लोट कर आये है|
  • राज्य के इन प्रवासी मजदूरों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगा|
  • इन सभी लाभार्थियों को रोजगार सेतु योजना 2020 के ज़रिये उनकी योग्यता के आधार पर राज्य सरकार द्वारा रोजगार मुहैया कराया जायेगा|
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए मध्य प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को आवेदन करना होगा|
  • इस योजना से लाभार्थियों को मनरेगा के तहत रोजगार मिलेगा|
  • सभी कुशल प्रवासी मजदूरों को खुद को पंजीकृत करने के लिए सांसद रोजगार सेतु योजना ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण फॉर्म भरना होगा|
  • रोज़गार सेतु पोर्टल पर मौजूद जानकारी में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, कौशल, पहले की नौकरी, पिछले वेतन, पिछले नियोक्ताओं, मासिक वेतन और प्रवासियों के काम करने के इच्छुक क्षेत्र शामिल होंगे|
  • अब तक, कोरोनोवायरस (COVID-19) लॉकडाउन के बीच लगभग 6.5 लाख प्रवासी कर्मचारी मध्य प्रदेश लौट आए हैं| उम्मीद है कि लगभग 13 लाख प्रवासी मजदूर एमपी राज्य में लौट आएंगे|
  • इस योजना के ज़रिये वापस  आये प्रवासी मजदूरों की आर्थिक स्थिति को सुधारना|

MP Rojgar Setu Yojana 2020 के दस्तावेज़

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थीयी निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक मजदूर श्रमिक और बेरोजगार होना चाहिए|
  • जिनका समग्र आईडी नहीं है, नियत प्रक्रिया अनुसार समग्र पोर्टल पर आईडी जनरेट की जाएगी|
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • श्रमिक कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो



रोजगार सेतु योजना 2020 रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

  • राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दी गयी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा पढ़े |
  • जिन प्रवासी मजदूरों के पास समग्र आईडी  नहीं है, नियत प्रक्रिया अनुसार समग्र पोर्टल पर आईडी जनरेट की जाएगी। इसके बाद ही इन श्रमिकों का सर्वे, सत्यापन एवं पंजीयन कार्य पोर्टल पर समग्र आईडी का उल्लेख करते हुए सुनिश्चित किया जाएगा।
  • इसके बाद जारी निर्देश अनुसार, पोर्टल पर समग्र आईडी तथा आधार कार्ड नंबर अंकित किया जाना अनिवार्य होगा। सर्वे, सत्यापन और पंजीयन उन्हीं श्रमिकों का किया जायेगा जो ‘मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना’ अथवा ‘भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल’ में पंजीयन की पात्रता रखते हैं।
  • पात्र प्रवासी श्रमिकों से निर्धारित सर्वे फार्म में जानकारी प्राप्त कर 3 जून 2020 के पहले पोर्टल पर अपलोड किए जाना तथा सर्वे फार्म को रिकार्ड में सुरक्षित रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत के सचिव तथा नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी सर्वे फार्म भरने में आवेदक की सहायता सुनिश्चित करेंगे।
  • जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में यह सारी कार्यवाही की जायेगी। ग्रामीण क्षेत्र के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय क्षेत्र के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा नगर निगमों में निगम आयुक्त द्वारा अधिकृत अधिकारी होंगे।




रोजगार सेतु योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

  • सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको पंजीयन करे का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।  ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर अपक्व सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।  आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे Employer Details , Employer Details आदि भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Register Details के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा।  लॉगिन करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।

Leave a Comment