मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना | Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना  ऑनलाइन आवेदन | एमपी किसान कल्याण योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Registration | MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana In Hindi



किसानो की आय दुगनी करने के लिए समय-समय पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार कई सारी योजनाएं आरंभ करती रहती है| 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य केंद्र सरकार ने निर्धारित किया है| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ऐसी ही एक योजना मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शूरुआत की है|आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे तो अंत तक हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहे|

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

यह योजना की शूरुआत किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार लेन के लिए की गई है| Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के तहत मध्यप्रदेश में रहने वाले किसानों को सरकार द्वारा दो किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| इस योजना की क़िस्त सीधे किसान के बैंक खाते में पहुंचा दी जाएगी| इस योजना की खास बात यह है कि इस योजना के अंतर्गत उन किसानों को लाभ की राशि पहुंचाई जाएगी जो पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े हुए हैं| वह सभी किसान पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े हुए हैं उन्हें इस योजना के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी| उनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के राशि के साथ-साथ Kisan Kalyan Yojana की राशि पहुंचा दी जाएगी|



किसान कल्याण योजना नई अपडेट

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सरकार द्वारा धनराशि प्रदान की जाने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है| शनिवार को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का शुभारंभ करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 1.75 लाख किसानों को धनराशि ट्रांसफर की है और इससे पहले शुक्रवार 25 सितंबर को 5.70 लाख किसान परिवारों को धनराशि ट्रांसफर की गई थी| इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है| आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लगभग 77 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा| वह सभी किसान जिनको इस योजना के अंतर्गत लाभ मिलेगा उनकी जानकारी किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज कर दी जाएगी|

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में दी जाने वाली धनराशि

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण योजना के अंतर्गत ₹2000 की दो किस्ते किसान के सीधे खाते में पहुंचाई जाएंगी| अब किसान सम्मान निधि योजना के ₹6000 तथा किसान कल्याण योजना के ₹4000 मिलाकर किसानों को प्रति वर्ष ₹10000 की सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी इन ₹10000 में ₹6000 केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे तथा ₹4000 राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे|



Kisan Kalyan Yojana का उदेश्य

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक सहायता करेगी  जिससे कि किसानों की आय में वृद्धि होगी| इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के सभी किसानों को आय को बढ़ाना है| इस योजना को पीएम किसान सम्मान निधि से जोड़ा गया है| जिससे की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत कवर किया जा सके|

किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश के लाभ

  • Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojanaके अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक सहायता करी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता की राशि ₹4000 होगी।
  • यह ₹4000 दो किस्तों में दिए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को कवर किया गया है।
  • यदि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करना होगा।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंचाई जाएगी।



Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana की पात्रता

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाला व्यक्ति मध्यप्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्टर होना चाहिए।
  • आवेदक लघु सीमांत किसान होना चाहिए।
  • आवेदक के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए जिसमें वह खेती करता हो।

किसान कल्याण योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर
  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • किसान विकास पत्र या फिर किसान क्रेडिट कार्ड
  • राशन कार्ड



मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एमपी के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आपके सामने होम पेज खुल जायेगा| होम पेज पर आपको फार्मर कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने फार्मर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में आधार नंबर तथा इमेज कोड भरना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • आपके इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।



मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थी सूची कैसे देखे?

  • सबसे पहले  आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा|
  • होम पेज पर आपको फार्मर कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपको बेनिफिशियरी लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा|
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपने राज्य, डिस्ट्रिक्ट, सब डिस्टिक, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा|
  • अब आपको गेट रिपोर्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा|
  • लाभार्थी सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी|




Leave a Comment