National transgender Portal | नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | transgender.dosje.gov.in Portal | नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल लॉगिन
केंद्र सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए नेशनल ट्रांजेंडर पोर्टल का आरंभ किया है| आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं| इसका उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप National transgender Portal से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें|
National transgender Portal
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिकता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने इस पोर्टल को लोंच किया है| देश के सभी ट्रांसजेंडर समुदाय के नागरिक अपना आईडी कार्ड तथा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है| National transgender Portal के माध्यम से अब ट्रांसजेंडर समुदाय के नागरिक भी ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे और आसानी से अपना आईडी कार्ड या प्रमाण पत्र बनवा पाएंगे|
यदि आवेदन करने के बाद भी प्रमाण पत्र या फिर आईडी कार्ड अधिकारियों द्वारा जारी नहीं किया जा रहा है तो इस पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकता है| लाभार्थी की शिकायत का जल्द से जल्द हल निकाला जाएगा| अब ट्रांसजेंडर समुदाय के नागरिकों को अपना आईडी कार्ड या पर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी| वह घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से अपना आईडी कार्ड तथा प्रमाण पत्र बनवा पाएंगे|
नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल का उद्देश्य
National transgender Portal का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के नागरिकों आईडी कार्ड तथा प्रमाण पत्र बनवाने की ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान करना है| इस पोर्टल के माध्यम से अब लाभार्थियों को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, घर बैठे अपना आईडी कार्ड या फिर प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं| इस पोर्टल के माध्यम से समय की बचत होगी| अब इस पोर्टल के माध्यम से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और पैसों की भी बचत होगी|
नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल की विशेषताए एवं लाभ
- नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल का आरम्भ देश के ट्रांसजेंडर समुदाय को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने का है|
- इस पोर्टल की मदद से यह लोग अपना आईडी कार्ड तथा प्रमाण पत्र बनवा सकते है|
- National transgender Portal केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिकता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने लॉन्च किया है|
- National transgender Portal पर ग्रीवेंस सुविधा भी उपलब्ध है|
- ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगो को भी अब आवेदन करने के लिए किसी सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे|
- इस पोर्टल की मदद से समय और पैसे दोनों की बचत होगी और प्रणाली में पारदर्शिता आएगी|
- यह प्रमाण पत्र जिलाधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा|
- इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुआ आईडी कार्ड को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है|
- नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल का लाभ देश का प्रत्येक ट्रांसजेंडर समुदाय का नागरिक उठा सकता है|
- इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन स्थिति की जांच भी की जा सकती है|
National transgender Portal के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करे?
- सबसे पहले आपको नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- आपके समाने होम पेज खुल जाएगा, इस पेज पर आपको रजिस्टर हेयर के लिंक पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने एप्लीकेंट् रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आएगा|
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि आपका नाम, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, राज्य आदि दर्ज करना होगा|
- इसके बाद आपको रजिस्टर के बटन पर क्लिक करना होगा|
- इस प्रकार आप नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल पर पंजीकरण कर पाएंगे|
नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल पर लॉग इन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- होम पेज पर आपको यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा|
- इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा|
- इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे|
National transgender Portal से आईडी कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा|
- होम पेज पर आपको यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा|
- इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा|
- इसके बाद आपका आईडी कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा|
- आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं|