PMAY – Pradhanmantri Awas Yojana | प्रधानमंत्री आवास योजना

PMAY लिस्ट | Pradhan Mantri Awas Yojana| प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट | PM Awas Yojana List In Hindi | Pradhanmantri Awas Yojana

भारत में वर्तमान जनसँख्या को देखते हुए, इसमें कोई दो राय नहीं है की हमारे देश में जनसँख्या के अनुसार पर्याप्त निवास नहीं हैं| हालाँकि हमारे देश की शहरी आबादी व उसकी जीवन शैली में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है जिससे हमारा देश और प्रगतिशील हुआ है| प्रधान मंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक ख़ास योजना है जो कि हमारे देश में बेघर लोगों को उनकी खुद की छत देगी| यानी जिन लोगों का अपना घर नहीं है वे लोग प्रधानमन्त्री आवास योजना में आवेदन दे कर खुद का घर पाने का सपना पूरा कर सकते हैं|



Pradhanmantri Awas Yojana

भारत में मलिन बस्तियों के अंदर बेघर लोगो की जनसंख्या में 34% से बढ़ रही है जो की जल्द ही 18 लाख तक पहुँच सकती है। वहीँ शहरों में 2 लाख से भी ज़्यादा बेघर हैं| ऐसे में हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यह स्कीम पेश करी है जो की 20 लाख लोगों को उनका खुद का निवास प्रदान करवाएगी |

इसा योजना से ग्रामीण व शहरी लोगों के लिए जीवन में सुधार भी अवश्य होगा| जिन लोगों के पास खुद का घर नहीं है उनको सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करना है जिससे वे भी इस योजना के माध्यम से आवास पा सकते हैं|

Pradhanmantri Awas Yojana के मुख्य मापदंड

विवरण
EWS
LIG
MIG I
MIG II
घरेलू आय (रु. प्रति वर्ष)
0-3,00,000
3,00,001-6,00,000
6,00,001-12,00,000
12,00,001-18,00,000
ब्याज़ सब्सिडी के लिए पात्र हाउसिंग लोन राशि (रु.)
6,00,000 तक
6,00,000 तक
9,00,000 तक
12,00,000 तक
ब्याज़ सब्सिडी (% प्रति वर्ष)
6.50%
6.50%
4.00%
3.00%
अधिकतम लोन अवधि (वर्षों में)
20
20
20
20
अधिकतम आवासीय इकाई प्रति कार्पेट एरिया
30 sq. m.
60 sq. m.
160 sq. m.
200 sq. m.
ब्याज़ सब्सिडी (%) की शुद्ध वर्तमान मूल्य (NPV) की गणना के लिए छूट दर
9%
9%
9%
9%
अधिकतम ब्याज़ सब्सिडी राशि (रु.)
2,67,280
2,67,280
2,35,068
2,30,156
प्रोसेसिंग फीस (रु.) के स्थान पर हर स्वीकृत PLI पर एकमुश्त भुगतान; लोन की राशि की उस सीमा तक, जहां तक सब्सिडी लागू है.
3000
3000
2,000
2,000
मौजूदा होन लोन पर या उसके बाद स्वीकृत स्कीम पर एप्लीकेशन
17.06.2015
01.01.2017
नो पक्का हाउस की उपयुक्तता
नवीनीकरण/अपग्रेडेशन के लिए नहीं
हां
हां
महिला स्वामित्व/सह-स्वामित्व
नए अधिग्रहण के लिए अनिवार्य, मौजूदा प्रॉपर्टी के लिए अनिवार्य नहीं है
अनिवार्य नहीं
अनिवार्य नहीं
घर की गुणवत्ता/फ्लैट निर्माण
राष्ट्रीय भवन संहिता, BIS कोड और NDMA दिशानिर्देशों के अनुसार
बिल्डिंग डिज़ाइन के लिए अप्रूवल
अनिवार्य
बेसिक सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर (पानी, स्वच्छता, सीवरेज़, सड़क, बिजली इत्यादि)
अनिवार्य



ऑनलाइन आवेदन के लाभ

ऑनलाइन PMAY के लिए आवेदन करने के कई लाभ हैं जो की नीचे दिए गए हैं:

  • PMAY की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भरना बहुत आसान है और वेबसाइट पर परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करती है|
  • जब आप सफलतापूर्वक आवेदन जमा कर देंगे, इसे आसानी से ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है। यह उपयोगकर्ता को आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने में मदद करेगा|

आवेदन का तरीका

प्रधान मंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए आप दो तरीको का इस्तेमाल कर सकते हैं| आप चाहे तो दोनों ही तरीको से ही आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन करने के लिए या तो आप निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर अथवा PMAY की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं|

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  1. आवेदक को अपने आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी साथ ही वह या उसके परिवार का कोई सदस्य किसी और योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकता है|
  2. पहचान व आवास प्रमाण के लिए दस्तावेज की जानकारी देनी होगी जिसमे शामिल हैं – पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि|
  3. आवेदक के अल्पसंख्यक समुदाय से होने पर तो उसका प्रमाण प्रदान करना आवश्यक है।
  4. आवेदक को अपनी राष्ट्रीयता का प्रमाण भी प्रदान करना होगा |
  5. आर्थिक रूप से कमजोर होने पर प्रमाणपत्र अथवा आय प्रमाण पत्र भी प्रदान करना होगा|
  6. सैलरी स्लिप
  7. बैंक व खाता विवरण
  8. आईटी रिटर्न स्टेटमेंट
  9. संपत्ति मूल्यांकन प्रमाणपत्र
  10. आवेदक को यह भी प्रमाण देना होगा की उसके पास कोई ‘पक्का’ घर नहीं है|



PMAY आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें?

इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन अभी स्वीकार किए जा रहे हैं। अगर आपने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया तो आप अपने फॉर्म की स्थिति की जांच कर सकते हैं| जिसके बाद आप इसका ग्रामीण सूची प्रिंट ले सकते हैं| आइये जाने कैसे:

Pradhan Mantri Awas Yojana scheme का स्टेटस जानने के लिए आप इन दो तरीको अपना सकते हैं:

  • वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन संख्या दर्ज कर के आप स्तिथि जान सकते हैं|
  • अन्य व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, आईडी प्रमाण, पिता का नाम दर्ज कर के भी आप स्तिथि जान सकते हैं।