स्माम किसान योजना | SMAM Kisan Yojana Online Registration

SMAM Kisan Yojana Apply | स्माम किसान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | SMAM Yojana Application Form | स्माम किसान योजना आवेदन

हमारा देश कृषि प्रधान देश है ऐसे में किसानों के लिए खेती को आसान बनाना और इनकी स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार अक्सर कई योजनाएं लाती रहती है। ऐसी ही एक योजना लागू की गई है जिसके जरिए किसान खेती के उपकरणों को आसानी से खरीद सकते हैं। इस योजना का नाम है स्माम योजना Sub Mission on Agricultural Mechanization (SMAM)। इस स्कीम के जरिए किसानों को बेहतर उपकरण खऱीदने के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इसके जरिए किसानों को तो सहुलियत होगी ही साथ ही फसल भी बेहतर होगी। अगर आप भी Smam Yojana में आवेदन कर इसका लाभ उठाना चाहते हैं, या इस योजना से जुड़ी किसी भी तरह की कोई जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल अंत तक पढ़े।



SMAM Kisan Yojana 

देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत सरकार द्वारा लाभ उठाने के लिए आवेदन करना चाहते है तो वह योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।  ये योजना देश के सभी राज्यों के किसानों के लिए उपलब्ध है देश का कोई भी किसान इस SMAM Kisan Yojana 2020  की पात्रता रखने वाला इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है और महिला किसान भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है। किसानो के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की फ़ार्मिंग मशीनरी योजना है जिसके माध्यम से किसान कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त कर सकते है। SMAM Kisan Yojana 2020  को देश के किसानो को कृषि यंत्र खरीदने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे किसानो को काफी लाभ प्राप्त होगा।

स्माम किसान योजना का उद्देश्य

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि आज के समय में पुराने तरीके से खेती करके ना पैदावार को बढ़ाया जा सकता है, ना ही फसल को कीड़ो से बचाया जा सकता है। आज छोटे से छोटे काम को करने के लिए बेहतरीन उपकरण मौजूद हैं। जिसके जरिए फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है, फसल सुरक्षित रहती है और भूमि के हर हिस्से में फसल उगाई जा सकती है। लेकिन देश में अधिकतर लघु एंव सीमांत किसान हैं, यह किसान इन उपकरणों को खरीदने की क्षमता नहीं रखते। ऐसे ही किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए ही SMAM Yojana को शुरू किया गया है। ताकि किसानों की फसल भी बेहतर हो और उनके लिए खेती करना भी आसान हो जाए।




SMAM Kisan Yojana योजना के लाभ

  • इस योजना के माध्यम से किसानों को उपकरणो की खरीद पर 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी।
  • किसानों के लिए खेती करना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा।
  • फसल की गुणवत्ता बेहतर हो जाएगी।
  • किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़े बिना वह आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • भूमि के हर हिस्से का इस्तेमाल बखूबी हो पाएगा।
  • फसल को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
  • एससी एसटी और ओबीसी वर्ग को प्राप्त होगा अधिक लाभ

स्माम योजना आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • किसान की पासपोर्ट साइज फोटो
  • भूमि विवरण जोड़ते समय रिकॉर्ड करने के लिए भूमि का अधिकार (आरओआर)
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • वोटर आईड कार्ड
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • अगर आवेदक किसी अनुसुचित जाति जनजाति से है तो जाति प्रमाण पत्र



SMAM Kisan Yojana 2020 में आवेदन कैसे करे ?

देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे और योजना का लाभ प्राप्त करे।

  • सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।  ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Registration का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इस ऑप्शन में से Farmer के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।  ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपने स्टेट का चयन करना और आधार नंबर भरना होगा।
  • इसके बाद आपको जैसे आप आधार नंबर भरेंगे आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जायेगा अब आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,डिस्ट्रिक्ट मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी आदि भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपको पंजीकरण सफल हो जायेगा।




Helpline Number

अगर देश के किसी भी किसान को इस योजना के तहत आवेदन करने में कोई परेशानी हो रही है या वह इस योजना से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो वह नीचे राज्य के दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है और अपने समस्या को सुलझा सकते है।

  • उत्तराखंड – 0135- 2771881
  • उत्तर प्रदेश – 9235629348, 0522-2204223
  • राजस्थान – 9694000786, 9694000786
  • पंजाब- 9814066839, 01722970605
  • मध्य प्रदेश- 7552418987, 0755-2583313
  • झारखंड – 9503390555
  • हरियाणा – 9569012086



FAQ

Q. क्या स्माम (SMAM) योजना देश के सभी किसानों के लिए है?

A. हां यह योजना देश के सभी किसानों के लिए है। देश का कोई भी किसान इस योजना में आवेदन कर लाभ उठा सकता है।

Q. स्माम योजना से किसानों को क्या लाभ होगा?

A. इस योजना के माध्यम से किसान आसानी से आधुनिक उपकरण खरीद पाएंगे। सरकार किसानों को उपकरणों पर 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया कराएगी।

Q. स्माम योजना में आवेदन करने के लिए कंहा जाना होगा?

A. योजना का लाभ लेने के लिए आपको कंही जाने की आवश्यकता नहीं है, आप योजना में ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं।

Q. स्माम योजना के जरिए क्या फसल की गुणवत्ता में सुधार आएगा

A. हां, आधुनिक उपकरण के जरिए ना केवल गुणवत्ता सुधरेगी, बल्कि फसल को सुरक्षित भी रखा जा सकेगा।




सरकारी योजनाओं की ताज़ा खबरें – Sarkari Yojana Latest Updates के लिए हमारे वेबसाईट पर Regular विजिट करे और ज्यादा से ज्यादा लोगो को share करे.