Sovereign Gold Bond 2020-21 Scheme in Hindi | गोल्ड बांड क्या होते हैं? कैसे खरीदें?

भारत सरकार ने सोमवार को कहा है कि हर महीने अक्टूबर 2018 से फरवरी 2019 तक सोने के बांड जारी करेगी। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सोने के बांड जारी करना एसजीबी या स्वर्ण बॉन्ड योजना 2018-19 के तहत होगा। एसजीबी सरकारी प्रतिभूतियां हैं, जो सोने को ग्राम में अंकित करती हैं, जो निवेशक को भौतिक रूप में कीमती धातु में सौदा किए बिना पीले धातु में धनराशि बदलने में सक्षम बनाती हैं। सोना बॉन्ड की प्रति यूनिट कीमत सोने के बाजार मूल्य से जुड़ी है। परिपक्वता पर नकदी में गोल्ड बॉन्ड को रिडीम किया जाता है।

सोने में निवेश करने की लिए आपको केवल सोने की सिक्के या सोने के आभूषण खरीदने की ज़रुरत नहीं है| कुछ और भी तरीके हैं सोने या गोल्ड में निवेश करने के|

आप गोल्ड म्यूच्यूअल फण्ड (Mutual Funds) खरीद सकते हैं या Sovereign Gold Bond (गोल्ड बांड) भी खरीद सकते हैं|

आईये इस पोस्ट में गोल्ड बांड के बारे में विस्तार से जानते हैं|

सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) के बारे में कुछ अहम् बातें

  1. गोल्ड बांड में आपको 2.5% प्रति वर्ष का ब्याज मिलता है| सोने के किसी और निवेश के तरीके में आपको ब्याज नहीं मिलता|
  2. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो आपको कम से कम एक यूनिट (1 gram) खरीदनी होगी|
  3. आप एक 1 वर्ष (अप्रैल से मार्च) में अधिकतम 4 किलो सोने के बराबर (4000 यूनिट) गोल्ड बांड खरीद सकते हैं|
  4. गोल्ड बांड भारत सरकार द्वारा जारी किये जाते हैं| इसलिए आपको अपने पैसे के बारे में चिंता करने की कोई ज़रुरत नहीं है| गोल्ड बांड में भारत सरकार की गारंटी होती है|
  5. गोल्ड बांड की एक यूनिट एक ग्राम सोने के सामान होती है|
  6. गोल्ड बांड 8 वर्ष बाद मेच्योर होते हैं| 8 वर्ष बाद आपको उस समय के सोने के मूल्य के अनुसार पैसा लौटा दिया जाएगा|
  7. हालांकि गोल्ड बांड 8 वर्ष में मेच्योर होते हैं, आपके पास पांचवें, छठे और सांतवें वर्ष में निर्धारत समय पर अपने बांड वापिस दे कर अपना पैसा ले सकते हैं|
  8. आप गोल्ड बांड को गिरवी रख कर गोल्ड लोन भी ले सकते हैं|
  9. गोल्ड बांड स्टॉक एक्सचेंज पर भी लिस्ट किये जायेंगे| वहाँ से भी आप गोल्ड बांड खरीद या बेच सकते हैं|

एक उदहारण की सहायता से समझते हैं

मान लिए आपने 100 यूनिट गोल्ड बांड खरीदे| इसका मतलब आपने 100 ग्राम सोना खरीदा| खरीदने के समय सोने के मूल्य 2,800 रुपये प्रति ग्राम (28,000 रुपये तोला) चल रहा था| आपने कुल मिला कर 2.8 लाख रुपये का निवेश किया|

आपको हर वर्ष 2.8 लाख X 2.5% = 7,000 रुपये का ब्याज मिलेगा| ध्यान दें आपको हर 6 महीने पर 3,500 रुपये का ब्याज मिलेगा|

8 वर्ष बाद, आपको उस समय के सोने के मूल्य के अनुसार पैसा लौटा दिया जाएगा| मान लिए उस समय सोने के मूल्य 30,000 रुपये तोला है| ऐसे में आपको 100 gram सोने के लिए 100X3,000 = 3 लाख रुपये मिलेंगे| अगर सोने का मूल्य 26,000 रुपये तोला होता है, तो आपको 2.6 लाख रुपये मिलेंगे|

सोने के दाम में उतार चढ़ाव का रिस्क आपको ही उठाना पड़ता है|

गोल्ड बांड बेचने पर टैक्स कितना देना होता है?

गोल्ड बांड के ब्याज पर आपको अपने टैक्स ब्रैकेट के अनुसार टैक्स देना होता है|

अगर आप गोल्ड बांड सरकार को वापिस देते हैं (8 वर्ष बाद मेच्योर होने पर या उससे पहले), तब आपको होने वाले मुनाफे पर कुछ भी टैक्स नहीं देना होगा| जैसे की आपने 2.8 लाख के निवेश किया था और आपको 8 वर्ष बाद 3 लाख रुपये  वापिस मिलते हैं, तब आपको इस राशि पर टैक्स देने की ज़रुरत नहीं है|

अगर आप गोल्ड बांड को स्टॉक एक्सचेंज पर बेचते हैं, तब आपको टैक्स देना होगा| अगर आप 3 वर्ष से पहले बेचते हैं, तो आपको मुनाफे पर अपने टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स देना होगा| अगर आप 3 वर्ष के बाद बेचते हैं, तो आपको 20% (indexation के बाद) टैक्स देना होगा|

सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) कैसे खरीदें?

भारत सरकार समय-समय पर सॉवरेन गोल्ड बांड ज़ारी करती है|

आप अपने बैंक की सहायता से या फिर अपने broker की सहायता से गोल्ड बांड खरीद सकते हैं| आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं|