Unnat Bharat Abhiyan in Hindi | उन्नत भारत अभियान | Unnat Bharat Abhiyan Online Registration | Online Application | Unnat Bharat Abhiyan
आज भारत ने हर तरह से तरक्की कर ली है। भारत की इस उन्नति का फायदा भारत के साथ विश्व को हुआ। लेकिन अगर हम भारत के बारे मे बात करते है तो इसमे भारत की 70 % आबादी गांवो मे रहती है। भारत ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और औद्योगिक विस्तारों मे जो बढ़त हांसील की है उसका लाभ अभी तक पूरी तरह से गांवो मे नहीं पहुचा है। देश मे 51 % आबादी कृषि पर निर्भर है। इस आबादी का देश के इस विकास मे केवल 17 % हिस्सा है।
आंकड़ो को देखे तो ये हिस्सा बहोत ही कम है। देश की 70 % आबादी का देश के विकास मे केवल 17 % हिस्सा होना, हमारे लिए विकास के कार्य मे अवगति के रूप मे है। अगर आप सोचे की यह 70 % आबादी देश के विकास मे अपना पूरा योगदान दे तो हमारा देश पूरे विश्व मे सबसे आगे होगा।
हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसी बात को समजाते हुये कहा है की “अगर हमे हमारे राष्ट्र का विकास करना है तो पहेले हमे गाँवो से शुरू करना होगा।” उनका मानना है की देश के शहरो और गाँवो के बीच जो विकासात्मक दूरी है उसे हमे कम करना होगा। इसी बात को केंद्र मे रखते हुये भारत सरकार के केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ध्वारा Unnat Bharat Abhiyan को शुरू किया गया है।
Unnat Bharat Abhiyan Details
- केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ध्वारा Unnat Bharat Abhiyan शुरू किया गया था।
- 11 नवंबर 2014 को
- Unnat Bharat Abhiyan शुरू किया गया|
- भारत के निर्माण में मदद करने के लिए ज्ञान संस्थानों से ग्रामीण विकास की प्रक्रिया में बदलाव की दृष्टि से प्रेरित है।
- गांव के विकास के लिए शैक्षिक संस्थानों, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार और स्थानीय समुदाय की भागीदारी की पहल है|
- जिससे केन्द्र की हर उच्च शिक्षा संस्थान गांव के साथ जुड़े, गांव के लोगों के साथ संवाद स्थापित करें|
- गांव के समग्र विकास में योगदान करें।
- मानव संसाधन विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय के मध्य 12 जनवरी 2017 को एक समझौता हुआ था|
- जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की विकासात्मक योजनाओं के निर्माण और वितरण में महत्त्वपूर्ण सुधार करना है।
- उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि स्थानीय समिति से परिचित हो सकेंगे|
- और कुछ चुनिन्दा ग्रामीण समुदायों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित हो सकेंगे|
- तथा उन्हें ग्राम पंचायतों के विकास योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्राप्त होगी।
- मंत्रालय ने केंद्र और राज्य सरकारों ध्वारा संचालित सभी ग्राम पंचायतों को अपने अनुभूति में लेने को कहा है|
- उनके ज्ञान और विशेषज्ञता का प्रयोग ग्राम पंचायतों के Infrastructure ढाँचे में सुधार करने का सुझाव दिया है।
- UBA के तहत इन सभी संस्थाओं को चुनी हुई पंचायतों के साथ सहयोग बढ़ाने का निर्देश किया है|
- तथा ग्रामीण विकास और पंचायती राज के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।
- Unnat Bharat Abhiyan के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय को यह देखने का कार्य सौंपा गया है कि चुने हुए उच्च शिक्षण संस्थान ज़िला मजिस्ट्रेटों के परामर्श (Consultation) से पंचायतों को अपनाए और अपने ज्ञान का उपयोग ग्रामीण समुदायों के ध्वारा सामना की जाने वाली बुनियादी जरूरतों और आजीविका अवसर के समाधान हेतु उचित रूप में करें।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय का कार्य ग्राम पंचायत विकास योजना की तैयारी में ज़िला कलेक्टरों, D.R.D.A. और अन्य प्राधिकरणों (Authorities) की प्रभावी भागीदारी को बढ़ावा देना है।
Unnat Bharat Abhiyan Proposal
उन्नत भारत अभियान उदेश्य
- उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत पेशेवर संस्थान गावो में दिक्कतों और विकास की जरूरतों को पहचानेंगे |
- इस योजना के अंतर्गत गांवो के विकास के लिए आर्थिक रूप से व्यवहार्य समाधान विकसित किये जाएंगे |
- तकनीकी समुदायों को तकनीकी रूप से स्थानीय रूप से व्यवहारिक विकास समाधान में सशक्तिकरण करेगा |
- इसके तहत देश भर के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र गांवों को गोद लेंगे।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे (Registration Process)
- योजना में शामिल होना चाहते है तो इस योजना की अधिकृत वेबसाइट पर जाना होता है |
- फिर आपको JOIN UBA पर CLICK करते ही एक फार्म खुलेगा|
- जिसमें मांगी गयी सभी जानकारी अंकित करे
- पूरा फार्म भरनें के बाद सबसे लास्ट में सबमिट करे, और दिए गये निर्देशों का पालन करे|