Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana | यूपी कन्या सुमंगला योजना आवेदन | Kanya Sumangala Apply Online | उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला स्कीम फॉर्म | कन्या सुमंगला योजना यूपी रेजिस्ट्रेशन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने राज्य की कन्याओ के भविष्य के लिए कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है| इस योजना में बेटी के जन्म से लेकर पढाई का पूरा खर्च राज्य सरकार प्रदान करेगी| कन्या सुमंगला योजना 2020 के तहत एक परिवार की दो बेटीया ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगी|
Kanya Sumangala Yojana
Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana के अंतर्गत राज्य सरकार बालिकाओ को 15000 रूपये की कुल धनराशि देगी और बालिकाओ को दी जाने वाली कुल धनराशि 6 समान किश्तों में दी जाएगी| इस योजना का उन्ही कन्याओ को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम हो| उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए 1200 करोड़ रुपये का बजट रखा है| दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Kanya Sumangala Scheme 2020 की सारी जानकारी प्रदान करेंगे तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े|
Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana का उदेश्य
इस कन्या सुमंगला योजना से जिनके घर में बेटी होगी उन्हें आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी जाएगी जिससे ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की अवधारणा मज़बूत होगी तथा महिलाओ के सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा| इस योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों के परिवार में अधिकतम 2 बच्चे होने चाहिए |यदि किसी महिला को द्वितीय प्रसव में जुड़वाँ बच्चे होते है तो तृतीय संतान के रूप में लड़की को भी लाभ अनुमान्य होगा और अगर द्वितीय प्रसव से दो जुड़वाँ लड़कियों होती है तो ऐसी अवस्था में केवल तीनो लड़कियों को लाभ अनुमान्य होगा |
UP Government द्वारा राज्य की बालिकाओ को उच्च शिक्षा प्रदान करने और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है| इस कन्या सुमंगला योजना 2020 के तहत राज्य की बालिकाओ को स्वलम्बी बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना |इस योजना के ज़रिये समाज में भ्रूण हत्या को खत्म करना और समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच को विकसित करना|
कन्या सुमंगला योजना की 6 किश्ते
श्रेणी के प्रकार | दी जाने वाली धनराशि |
श्रेणी 1 – कन्या के 1 अप्रैल 2019 या इसके बाद जन्म होने पर तथा इस योजना के तहत कन्या के लिए आवेदन जन्म से लेकर 6 माह के अंदर करना होगा | 2000 रूपये की धनराशि दी जाएगी| |
श्रेणी 2 – कन्या के एक वर्ष के तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरांत | 1000 रूपये की धनराशि दी जाएगी | |
श्रेणी 3 – कन्या के कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर | 2000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी | |
श्रेणी 4 – कन्या के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर | 2000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी | |
श्रेणी 5 – इसके बाद कक्षा 9 में प्रवेश लेने के उपरांत | 3000 रूपये की धनराशि |
श्रेणी 6 – कक्षा 10 /12 वी उत्तीर्ण करके चालू शैक्षिणिक सत्र के दौरान स्नातक /डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर | 5000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी | |
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना का लाभ
- यूपी कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं के विकास और उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है|
- इस योजना के लाभ से बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित सभी समस्याए कम हो जाएगी|
- 3 लाख से कम आय व्वाले परिवार ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे|
- इस योजना का लाभ परिवार की दो बेटीया ले सकेंगी| अगर दूसरी प्रसूति के समय महिला को दो बेटीया जन्म ले तो तीनो को इस योजना का लाभ दिया जायेगा|
- आप घर बेठी ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो|
- इस योजना में कन्या के जन्म से लेकर पढाई तक का 15000 रूपये का सारा खर्च सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में दिया जायेगा|
कन्या सुमंगला योजना 2020 की पात्रता
- आवेदन कर्ता यूपी का स्थायी निवासी होना चाहिए
- उसकी वार्षिक आय 3 लाख से कम हीनी चाहिए
- एक परिवार की दो लड़किया ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगी
- यदि परिवार में दो से अधिक बच्चे है तो वह परिवार को इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते है
- यदि किसी महिला की जुड़वा बेटियां हैं तो उन जुड़वा बेटियों को भी इस योजना का अलग-अलग लाभ मिलेगा| इस स्थिति में एक परिवार की तीन बेटियां लाभ उठा सकती हैं दो जुड़वा बेटियां और एक और बेटी|
- यदि किसी परिवार ने अनाथ बच्चियों को गोद लिया है तो अधिकतम गोद ली हुई दो लड़कियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं और इसी के साथ उस परिवार की दो और लड़कियां इस योजना का लाभ उठा सकते हो। इस प्रकार उस परिवार में 4 लड़कियां इस योजना का लाभ उठा पाएंगी।
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- यदि बेटी गोद ली है तो गोद लेने का प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
कन्या सुमंगला योजना 2020 में आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले Kanya Sumangala Yojana की Offical Website पर जाना होगा|
- आपके सामने होम पेज खुल जयेगा उसमे आपको Citizen Service Portal का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- रजिस्ट्रेशन से पहले आपको नियम दिखाई देंगे जिसके नीचे आपको मै सहमत हूँ पर क्लिक करना होगा |फिर एक नया पेज खुल जायेगा |
- उस फॉर्म में पूछी हुई सभी जानकारी ठीक से भरनी होगी| और इसके पश्चात् OTP डालना होगा|
- सही OTP डालने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा जैसे आपको रजिस्ट्रेशन होगा आपको यूज़र आईडी मिल जाएगी |इससे आपको MKSY Portal Login करना होगा |
- आपको लॉगिन करने के लिए यूज़र आईडी और पासवर्ड डालना होगा इससे आपका लॉगिन हो जायेगा|
- रेजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको कन्या पंजीकरण फॉर्म मिल जायेगा| इस पंजीकरण फॉर्म मर आपको अपनी बेटी से सम्बंधित पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी और सभी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा तथा फिर लास्ट में सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा|
- इस तरह आप इस योजना के तहत आपकी बेटी के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते है|
कन्या सुमंगला योजना ऑफलाइन आवेदन कैसे करे ?
- सबसे पहले आपको उपरोक्त कार्यालय से निशुल्क प्राप्त कर सकते है।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको फॉर में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा|
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको आवेदन फोम के साथ अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा|
- इसके बाद आपको अपना आवेदन फॉर्म खंड विकास अधिकारी (विकास खंड अधिकारी), एसडीएम, परिवीक्षा अधिकारी, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी आदि के कार्यालय में जमा करना होगा।
- इसके बाद भरे गए आवेदनों को संबंधित अधिकारी द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) को भेज दिया जाएगा| डीपीओ सभी सूचनाओं को ऑनलाइन फीड करेगा और इन ऑफ़लाइन अनुप्रयोगों की आगे की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में की जाएगी|
- इस तरह आप ऑफलाइन आवेदन हो जायेगा|