Uttarakhand Bhulekh Online | खसरा खतौनी,भू नक्शा/भू अभिलेख, जमाबंदी नकल | देवभूमि उत्तराखंड | उत्तराखंड भूलेख ऑनलाइन पोर्टल
उत्तराखंड भूलेख को जाँच करने के लिए राज्य सरकार ने भू अभिलेख पोर्टल को जारी किया है| भूलेख, देवभूमि भू-नक्शा, खसरा-खतौनी, जमाबंदी और भू-अभिलेख आदि सभी जानकरी आप इस ऑनलाइन पोर्टल की मदद से जान सकते है| आज हम अपने इस आर्टिकल की मदद आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएगी की आप किस प्रकार अपनी ज़मीन से जुड़ी सभी जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते है |
Uttarakhand Bhulekh
राज्य के नागरिक अपनी जमीन का पूरा रिकॉर्ड देखना चाहता है वह देवभूमि उत्तराखंड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकते है और अपनी ज़मीन पर मालिकाना हक़ जमा सकते है| आप अपने घर बेठे ही इन्टरनेट के माध्यम से उत्तराखंड भूमि प्राप्त कर सकते है| भू नक्शा जमीन का नक्शा होता है जिसमें अन्य चीजें जैसे जमीन का प्रकार, खातेदार का विवरण आदि उपलब्ध होता है| इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आप लोग अपनी खसराखतौनी,भू नक्शा/भू अभिलेख, जमाबंदी नकल ऑनलाइन डाउनलोड करके भी रख सकते है|
भूलेख उत्तराखंड ऑनलाइन का उद्देश्य
अभी तक यह ऑनलाइन सुविधा शुरू न होने के कारन उत्तराखंड के लोगो को पटवारखाने के चक्कर काटने पड़ते थे| जिसकी वजह से लोगो को काफी असुविधा होती थी और उनका काफी समय भी बर्बाद होता था इसलिए डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत, देश के सभी राज्यों की भूमि की जानकारी को डिजिटाइज कर दिया गया है| अब लोगो को कही जाने कि आवश्यकता नहीं होगी अब राज्य के नागरिक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से उत्तराखंड भूलेख ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड देख सकते है| इससे लोगो के समय कि भी बचत होगी ।इसी उद्देश्य से उत्तराखण्ड सरकार ने इस ऑनलाइन सुविधा को शुरू किया है|
Uttarakhand Bhulekh के लाभ
- Uttarakhand Bhulekh portal की मदद से उत्तराखंड राज्य के लोग घर बेठे ही इन्टरनेट के माध्यम से वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड चेक कर सकते है|
- इस ऑनलाइन पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिको के समय की बचत होगी|
- राज्य के लोगो को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, इससे होने वाले परेशानियो से भी उनको छूटकरा मिल जायेगा|
- इस योजना के ज़रिये राज्य सरकार और लोगो के बीच पारदर्शिता आएगी और इससे भ्रष्टाचार कम होगा|
- यह ऑनलाइन पोर्टल माबंदी नक़ल, भूलेख नक्शा, खसरा, खतौनी संख्या, खतौनी की प्रतिलिपि तथा अन्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है|
भूलेख उत्तराखंड खसरा खतौनी नकल, जमाबंदी ऑनलाइन कैसे देखे ?
- सबसे पहले आपको उत्तराखंड भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
- आपके सामने होम पेज खुल जायेगा|
- होम पेज पर आपको Public ROR का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- अब नए पेज पर आपको अपने जनपद का चयन करना होगा और फिर अपनी तहसील और ग्राम का चयन करना होगा| आप अपने ग्राम के पहले अक्षर के द्वारा भी अपने ग्राम के नाम की खोज कर सकते है|
- अब आप अगले पेज पर अपने खाता संख्या,खसरा/गाटा संख्या तथा खातेदार के नाम से खतौनी नकल देख सकते है|
- यदि आप खातेदार के नाम से खाते की नकल देखना चाहते हैं तो “खातेदार के नाम द्वारा” लिंक पर क्लिक करना होगा|
- अब आप अक्षर तालिका से अपने नाम के अक्षर लिखकर खोजे पर क्लिक कर दे|
- अब आप पीडीऍफ़ फॉर्मेट में Bhulekh UK (ROR) विवरण ऑनलाइन देख पाएंगे जिसे आप डाउनलोड अथवा प्रिंट भी कर सकते है|