PFMS | WIDOW PENSION YOJANA PAYMENT STATUS CHECK ONLINE। विधवा पेंशन योजना पेमेंट स्टेटस 2021 देखें | Vidhwa Pension Yojana in Hindi | विधवा पेंशन योजना
कोविड19 के की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए वित्त मंत्री द्वारा 1.70 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया था, इसमें से एक एक कर सरकार सभी फैसलों पर अमल कर रही है। हाल ही में विधवाओं के बैंक खातों में भी विधवा पेंशन योजना के तहत 1000 रूपए डाल दिए गए है। यह हम सभी जानते हैं कि देश में आज भी किसी विधवा महिला के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है, इसलिए ही विधवाओं को भी इस आर्थिक पैकेज के जरिए मदद दी जा रही है।
Vidhwa (Widow) Pension Status 2021
आपके खाते में यह पैसा आया है या नहीं इसे देखने के लिए कंही जाने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बहुत ही सरल ऑनलाइ तरीका बताएंगे जिससे आप जान पाएंगे कि आपके खाते में विधवा पेंशन योजना का पैसा आया है या नहीं। इसके लिए हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।
क्या है विधवा पेंशन योजना
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विधवा पेंशन योजना के तहत देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में विधवाओं को आर्थिक मदद दी जाती है। यह योजना उन सभी महिलाओं के लिए है, जिनके पति का देहांत हो गया था, अब वह गांव कूचो में रहती हैं।
योजना का लाभ 18 साल से 60 वर्ष की महिलाओं को ही दिया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई इस योजना में विधवा महिलाओं को 3600 रूपए दिए जाते हैं, जिससे वह अपना जीवन यापन आसानी से कर सकें। इस योजना का लाभ देश की 2 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलता है।
विधवा पेंशन लाभार्थियों को मिलेगी अतिरिक्त मदद | Widow Pension Beneficiaries
हाल ही में हुए लॉकडाउन के दौरान किसी भी गरीब को समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए वित्त मंत्री ने राहत पैकेज लागू किया था। इस पैकेज में गरीबो को आठ कैटेगरीज में बांटा गया था। जिसमें विधवाओ को भी रखा गया था।
इस पैकेज के जरिए विधवाओं को विधवा पेंशन योजना के तहत, इस लॉकडाउन में पेरशानी न हो, इसके लिए अलग से मदद का ऐलान किया गया था। योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को अगले तीन माह तक, हर महीने 1000-1000 रूपए की अतिरिक्त मदद मुहैया कराए जाने का ऐलान किया गया था। जिसकी तरफ सरकार ने कदम बढ़ा लिया है और लाभार्थी महिलाओं के खातों में पहली किश्त यानी 1000 रूपए डाल दिए गए हैं।
विधवा पेंशन योजना की रकम स्टेटस ऑनलाइन चेक | Vidhwa Pension Yojana Status 2021
- इसके लिए आपको सबसे पहले पब्लिक फाइनेंस्ल मैनेजमेंट सिस्टम की ऑफिसियल साइट पर जाना होगा।
- आपको KNOW YOUR PAYMENTS के विक्लप पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने एक छोटा सा फॉर्म खुलेगा|
- उसमे आपसे कुछ जानकारीयां दर्ज करने को कहा जाएगा।
- इसमे सबसे पहले आपको बैंक का नाम दर्ज करना होगा|
- इसके बाद आपको बैंक खाता नंबर डालने को कहा जाएगा|
- एक बार फिर से खाता नंबर डालना होगा|
- अब नीचे कैपचा दिया होगा उसमे दी गई जानकारी को नीचे के बॉक्स में भरें।
- अब सर्च पर क्लिक करें, क्लिक करेत ही आपके सामने सारी जानकारी आ जाएगी।